इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक प्लेन के अंदर का वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया है. वीडियो में पैसेंजर्स और एयरहोस्टेस की खिलाखिलाहट सुनी जा सकती है. वीडियो ऐसा है कि आप भी खिलाखिलाकर हंस पड़ेंगे. अब ऐसा क्या है उस वीडियो में, ये भी जान लीजिए. वीडियो में एक पैसेंजर एयरहोस्टेस को प्लेन की खिड़की खोलने की रिक्वेस्ट करता दिख रहा है. पैसेंजर की बात सुन एयरहोस्टेस और साथ बैठे दूसरे पैसेंजर्स भी हंस पड़ते हैं.
"गुटका थूकना है, खिड़की खोलिए"- एयरहोस्टेस से रिक्वेस्ट करते पैसेंजर का Video देखिए
वीडियो देख आप भी हंस पड़ेंगे.


वीडियो में अंदर की ओर किनारे वाली सीट पर बैठा एक लड़का खिड़की की ओर इशारा करते हुए एयरहोस्टेस से कहता है,
एक्स्क्यूज मी...खिड़की खोल दीजिए, गुटका थूकना है.
घटना इंडिगो (IndiGo) एयरलाइन की एक फ्लाइट की है. वीडियो देखकर पता चल रहा है कि लड़का मस्ती कर रहा है. लड़के की बात सुन एयरहोस्टेस भी उसका मजाक समझ जाती है और खिलाखिला पड़ती है.
ये भी पढ़ें- तेजस्वी सूर्या ने इंडिगो की फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोल दिया! 2 घंटे लेट हुई, पूरी कहानी क्या है?
आप भी वो वायरल वीडियो देख लीजिए.
फ्लाइट के दौरान सामने आ रहीं बदसलूकी और लापरवाही की खबरों के बीच इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. इसे govindsharma5906 नाम के ट्विटर हैंडल से 5 जनवरी को पोस्ट किया गया था. गोविंद शर्मा नाम के यूजर ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा,
वीडियो पर 12 लाख लाइक्सअपने गुटका प्रेमी दोस्तों को टैग करिए.
अब तक इस वीडियो को 16.9 मिलियन (169 लाख) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 12 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो पर 2500 से ज्यादा कमेंट्स किए जा चुके हैं.
ये भी पढ़ें- प्लेन उड़ाने से पहले पायलट बेटी ने छुए पिता के पैर, VIDEO इमोशनल कर देगा!
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया,
कानपुर की फ्लाइट्स ने ये फीचर अपग्रेड किया है.
एक यूजर ने मजाक किया कि यूपी-बिहार के लोग सोच रहे- बस यही चाहिए प्लेन के सफर में. हालांकि, कुछ लोगों ने वीडियो पर यूपी-बिहार के लोगों पर तंज कसने वाले कॉमेंट पर ऐतराज़ भी जताया. वहीं कुछ लोगों को पैसेंजर के ‘Excuse Me’ कहने का अंदाज भा गया. कई लोगों को वीडियो माहौल बनाने वाला लगा. आपको ये वीडियो कैसा लगा, हमें कॉमेंट में बताइएगा.
वीडियो: सुर्खियां: एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला से बदसलूकी करने वाले के साथ अमेरिका की कंपनी ने ये कर दिया






















