The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Viral video of pilot daughter touches her father feet before flying

प्लेन उड़ाने से पहले पायलट बेटी ने छुए पिता के पैर, VIDEO इमोशनल कर देगा!

वीडियो वायरल हो गया है.

Advertisement
pic
17 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2023, 05:40 PM IST)
viral video of pilot daughter touches her father feet
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट. (क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बेटी ने पिता के पैर छुए और वीडियो वायरल हो गया. ये बेटी पायलट है. बेटी जिस प्लेन को उड़ाने (Pilot Daughter Video) वाली है, उसमें उसके पिता बैठे हैं. और जैसा कि हम में से ज्यादातर लोग करते हैं. किसी अहम काम से पहले अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेना. इस पायलट बेटी ने भी यही किया. साथ ही, इस प्यारे से पल को कैमरे में कैद कर लिया. और जब सोशल मीडिया पर डाला, तो इस वीडियो पर लोगों ने भी प्यार बरसाना शुरू कर दिया. 

पिता के गले लगी

वीडियो में एक विमान दिख रहा है. विमान में एक महिला पायलट है. वो कैमरे को देखते हुए पहले अपना हाथ हिलाती है. फिर वो प्लेन में विंडो सीट पर बैठे अपने पिता के पास जाती है. उनके पैर छूने के लिए झुकती है. अपने पापा का आशीर्वाद लेती है. पायलट बेटी को आशीर्वाद देते हुए पिता के होठों पर मुस्कान आती है और उनकी आंखें नम हो जाती हैं. पिता के पैर छूकर बेटी उनके गले जाती है.

पायलट बेटी का उनके पिता के साथ यही छोटा सा, प्यारा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है. ये वीडियो 7 जनवरी को पोस्ट किया गया था. इस वीडियो को कैप्टन कृतदन्या हले ने अपने इंस्टा हैंडल pilot_krutadnya से शेयर करते हुए लिखा,

अपने पिता के साथ उड़ान भरने जा रही पायलट बेटी. उनके (पिता के) खुशी के आंसू. टेक ऑफ से पहले (पिता का) आशीर्वाद. मैं अपने माता-पिता के आशीर्वाद के बिना कभी घर से नहीं निकलती, कभी-कभी सुबह की उड़ान भरनी होती है, 3-4 बजे घर से निकलती हूं जब मेरे माता-पिता गहरी नींद में होते हैं. हालांकि, बिना उनके पैर छुए घर से निकलना अधूरा सा लगता है.

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

ये खबर लिखे जाने तक वीडियो को 85 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर 6 लाख 33 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो पर 3 हजार से ज्यादा कमेंट्स किए जा चुके हैं. एक यूजर ने वीडियो पर लिखा,

आपको सारी खुशियां मिलें बेटा, आप पर गर्व है.

एक दूसरे यूजर ने लिखा,

मुझे रोना आ रहा है, पता नहीं क्यों? आप पर गर्व है.

कैप्टन कृतदन्या हले की इंस्टा बायो के अनुसार वो एयरबस 320 की पायलट हैं. उनकी बॉयो में कॉन्टेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर होने की बात भी लिखी है. इंस्टाग्राम पर ही उनके यूट्यूब चैनल का भी लिंक दिया गया है. यूट्यूब पर उनके चैनल के जरिए पोस्ट किए गए एक वीडियो के मुताबिक कृतदन्या महाराष्ट्र के अलीबाग की रहने वाली हैं. 

वीडियो: ट्रेन लेट होने की इतनी खुशी! वायरल वीडियो में प्लेटफॉर्म पर डांस करते दिखे यात्री

Advertisement

Advertisement

()