The Lallantop

युवक को पेड़ से बांध सरिये से बुरी तरह मारा, गंजा किया, फिर उस पर पेशाब किया

घटना का वीडियो वायरल है.

Advertisement
post-main-image
घटना के स्क्रीनशॉट. (फोटो: ट्विटर और आजतक)

असम के हैलाकांडी में एक युवक से हुई बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पीड़ित को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा गया. उसको अधनंगा कर गंजा कर दिया गया. इसके बाद आरोपी ने युवक पर पेशाब किया. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

असम पुलिस (Assam Police) के मुताबिक युवक से क्रूरता बरतने वाले व्यक्ति का नाम निजामुद्दीन बोरभुयान है. पुलिस ने बताया कि उसे सोशल मीडिया के जरिये ही इस घटना का पता चला. इसके बाद आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए गए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हुई कार्रवाई की जानकारी ट्विटर पर दी है.

क्या हुआ था?

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पूरा प्रकरण चोरी की घटना से शुरू हुआ. पीड़ित युवक पर आरोप लगा कि वो चोरी में शामिल था. इसे सच मानकर निजामुद्दीन ने खुद ही फैसला कर सजा देना तय कर लिया. उसने युवक को पेड़ से बांधा और उसे ऊपर से नंगाकर लोहे के सरिये से बुरी तरह मारा. इसके बाद क्रूरता की हद पार करते हुए युवक को गंजा किया और उस पर पेशाब किया. इस दौरान युवक बुरी तरह चिल्लाता और गिड़गिड़ाता रहा.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद विभिन्न संगठनों ने मुख्य आरोपी और घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है. वीडियो असम के डीजीपी जीपी सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने हैलाकांडी पुलिस के इस बारे में सतर्क किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया.

मामले पर जीपी सिंह ने ट्वीट भी किया. उन्होंने लिखा,

'शख्स को टॉर्चर किए जाने वाला वायरल वीडियो हैलाकांडी का है. SP हैलाकांडी पुलिस को मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं.' 

Advertisement

रात तक असल पुलिस ने भी ट्वीट कर आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी.

बता दें कि आरोपी के साथ तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

वीडियो: असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने क्या बड़ी कार्रवाई के आदेश दे दिए?

Advertisement