हमारे यहां एक पकवान बनता है. खिचड़ी कहते हैं उसे. बड़े चाव से खाई जाती है. इसी से जुड़ी एक कहावत भी प्रचलित है– “खिचड़ी के चार यार, दही, पापड़, घी, अचार”. चार यार में से एक की खिचड़ी में भूमिका बड़ी खास है. वो है पापड़. लोग खिचड़ी को क्रंची बनाने के लिए तरह-तरह के पापड़ डालते हैं. पर पापड़ बेलते नहीं हैं. बेला माल मार्केट में मिलता है. कित्ते का? बीस, पचास, सौ रुपये का ज्यादा से ज्यादा. उसमें भी ढेर सारे पापड़ एक पैकेट में मिलते हैं. लेकिन एक अजूबा पापड़ सामने आया है. पूरे 512 रुपये 60 पैसे का.
विदेशी होटल ने खिचड़ी वाला पापड़ नाचोज़ बोलकर खिलाया, दाम जानकर आंखें फटी रह जाएंगी
इतने रुपये का पापड़ खाया है कभी?
.webp?width=360)

ट्विटर पर सामंथा नाम के एक व्यक्ति ने कीमत के साथ मेन्यू की एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर पर डिश की एक फोटो छपी है. सामंथा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा,
“रसोई में एक अपराध हो रहा है.”
तस्वीर में पेड़ से भरी एक प्लेट दिख रही है. उसमें एक कटोरी एवोकैडो, इमली साल्सा और कुरकुरे छोटे प्याज़ हैं. कीमत है 27 मलेशियाई रिंगेट. यानी 512 रुपये 60 पैसे.
मलेशिया के इस रेस्टोरेंट का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है. इतनी भारी कीमत पर पापड़ बेचने और उसे ‘एशियाई नाचोस’ कहे जाने पर रेस्टोरेंट की लोग मौज ले रहे हैं. नियॉन के लाइट नाम के एक यूजर ने लिखा,
“मुझे आश्चर्य है कि क्या वो मूंग के पापड़ को काले डॉटेड नाचोज़ कहेंगे? मैं दो रुपये के पापड़ से बहुत संतुष्ट हूं जो मुझे मसाला पाउडर के साथ मिलता है. मैं 27 डॉलर का खर्च नहीं उठा सकता.”
वहीं निशिथ नाम के एक यूजर ने कहा कि ‘नाचोज़ बोलकर पापड़ खिला दिया’.
गैरी नाम के एक शक्स ने ट्वीट कर रेस्टोरेंट के नाम पर तंज कस डाला. उन्होंने लिखा कि ये विडंबना है. रेस्टोरेंट का नाम भी स्निच बाई द थीव्स है (चोरों द्वारा चोरी).
वीडियो: सोशल लिस्ट: 'पठान' के साथ दिखेगा 'किसी का भाई, किसी की जान' का टीजर, शाहरुख के भरोसे सलमान?





















