किन-किन लोगों में बहस हुई?
रिटायर्ड लेफ़्टिनेंट जनरल एचएस पनाग, रिटायर्ड ब्रिगेडियर संदीप थापर, रिटायर्ड मेजर गौरव आर्या (जो एक निजी न्यूज़ चैनल के लिए काम करते हैं), पत्रकार मान सिंह चीमा और पूर्व आर्मी अधिकारी और पत्रकार अजय शुक्ला.
क्या है मामला?
मामला शुरू हुआ उस निजी चैनल पर हुई डिबेट से, जिसमें टीवी चैनल का एंकर, गौरव आर्या, डिफ़ेंस मामलों के पत्रकार अजय शुक्ला थे. चीन के मुद्दों पर बहस हो रही थी. दी वीक में छपी ख़बर बताती है इस बहस में एंकर और गौरव आर्या ने पत्रकार अजय शुक्ला की आलोचना की.
इसके बाद ब्रिगेडियर संदीप थापर ने एक ट्वीट किया. कहा कि उन्होंने वो शो देखा था. गौरव आर्या ने जुमा-जुमा 5 साल नौकरी की, और अजय शुक्ला और एचएस पनाग के बारे में कहा कि वे इन दोनों को 2-3 सालों से देख रहे हैं, बस अब और नहीं. संदीप थापर का ट्वीट था ये.
संदीप थापर का ट्वीटइसके बाद मामला बढ़ने लगा. संदीप थापर के ट्वीट को लोगों का साथ मिला. पनाग और पत्रकार मानसिंह चीमा ने भी ट्वीट किया. समर्थन दिया. इसके बाद गौरव आर्या का ट्वीट आया. कहा कि ये न समझें कि वो ट्वीट का जवाब दे नहीं सकते हैं. जब पब्लिक पकड़कर मारेगी तो रोने मत लगिएगा. भाषा अशोभनीय थी, इसलिए गौरव आर्या ने ख़ुद ही कुछ शब्दों को काटकर लिखा.
भीड़ से पिटाई की बात करता ग़ौरव आर्या का ट्वीटबात बढ़ी. गौरव आर्या ने संदीप थापर की सर्विस पर सवाल उठाए. पूछा कि सर्विस के लिए कौन-सा परमवीर चक्र मिला आज तक आपको? फिर जो कहा, ख़ुद पढ़िए.
जब गौरव आर्या ने संदीप थापर की सर्विस पर सवाल उठाए.फिर संदीप थापर ने गिनती की. अपनी सर्विस और गौरव आर्या की सर्विस को आमने-सामने रख दिया. गिनती कर दी कितना काम किया है आर्मी में.
बात होने लगी. ट्विटर पर मौजूद बहुत सारे आर्मी के अधिकारियों ने गौरव आर्या की बातों की आलोचना की. कहा कि संदीप थापर और एचएस पनाग के खिलाफ़ इस्तेमाल किए गए शब्द ग़लत थे. बहुत सारे लोगों ने इस मामले पर साथ थापर और पनाग का साथ दिया.
संदीप थापर ने जवाब देना जारी रखालेकिन थोड़ी देर बाद ही मामला शांत होने लगा. संदीप थापर ने आकर कहा कि उनके और गौरव आर्या के बीच का मुद्दा ख़त्म हो गया है. लाइन क्रॉस कर गए. अब शर्मिंदा हैं. इसके नीचे गौरव आर्या ने आकर लिखा कि उन्होंने ख़ुद संदीप थापर को कॉल किया. और माफ़ी मांगी. मामला शांत हो चुका है. इसलिए वो अपने ट्वीट डिलीट कर रहे हैं.





















