The Lallantop

जाकिर इंडिया लौट आओ, अब कोई कुछ नहीं कहेगा

लागी चुनरी में क्लीन चिट, छुपाऊं कैसे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
'क्लीन चिट' हमारे दौर का सबसे सुखद टैग है. नाम के आगे आरोपी, दोषी 'उपाधि' पा चुके लोग इसे बेहतर समझते होंगे. हां तो मार्केट में नई क्लीन चिट आई है. उन्हीं को मिली है, जिनको देखकर आज-कल ज्यादातर लोग आंख तरेरने लगते हैं. जाकिर नाइक को क्लीन चिट मिल गई है. इस क्लीन चिट से जाकिर नाइक की गिरफ्तारी का ख्वाब देखने वालों का मजा किरकिरा पक्का समझो. क्योंकि राज्य सरकार के आदेश पर जांच कर रहे महाराष्ट्र स्टेट इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट (SID) ने कहा, 'जाकिर नाइक के खिलाफ सीधे-सीधे कोई केस नहीं बनता है. ऐसे में जब जाकिर नाइक इंडिया लौटते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकेगा.'
द हिंदू की खबर के मुताबिक, जाकिर नाइक के सैकड़ों वीडियो जांचे जा रहे हैं. IS से जुड़े संदिग्धों के भी जाकिर नाइक से प्रभावित होने की जांच की जा रही है. एक अधिकारी ने कहा, 'वीडियो देखने पर कुछ ठोस नहीं मिला. जाकिर एक लाइन में जो बात करते हैं, दूजी लाइन में उसे ही गलत ठहरा देते हैं. ऐसे टेप को पक्का सबूत माना जा सकता है या नहीं, इस बारे में कानूनी सलाह ली जा रही है. पर हां, जाकिर नाइक के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस बन सकता है.'
अच्छा एक बात और है. जाकिर नाइक के एक करीबी ने कहा था कि ये साहेब भाषणों से कमाया पइसा स्टॉक मार्केट में लगा रहे हैं. जांच में जुटे अधिकारी ने कहा, 'इस बिना पर नाइक पर कोई केस नहीं बनता है. इसके अलावा ओसामा बिन लादेन, तालिबान और ISIS का अपने 'तर्कों' से समर्थन करना भी उनके खिलाफ केस का आधार नहीं हो सकता.'
बता दें कि जाकिर नाइक के करीब 80 हजार घंटे के टेप्स जांच एजेंसियों को खंगालने पड़ रहे हैं. फिलहाल की मानें तो जाकिर नाइक के खिलाफ सीधा-सीधा टेरर लिंक्स से रिलेटेड कोई केस नहीं बनता.

ब्रिटेन की भावी PM थेरेसा ने 6 साल पहले काटा था जाकिर नाइक का 'पत्ता'

ब्रिटेन की नई पीएम बनने जा रही हैं थेरेसा. पीएम जब बनेंगी, तब बनेंगी. पर जाकिर नाइक का पत्ता काटने वालों में थेरेसा पुरानी खिलाड़ी रही हैं. 6 साल पहले जब वो होम सेक्रेटरी बनी थीं, तब उनने जो पहला काम किया था. वो था जाकिर नाइक का 5 साला वीजा कैंसिल करना. इसमें दुखद बात जाकिर के लिए ये रही कि मुंबई से लंदन उड़ने से कुछ घंटों पहले ये बैन लगा. यानी पूड़ी सब्जी, पैक किया सामान सब धरा का धरा रह गया. हमारी मीडिया जाकिर नाइक के जो वीडियो अब दिखाके Huhhh कह रही है. वो काम ब्रिटेन की मीडिया ने 6 साल पहले कर डाला था. खूब वीडियो दिखाए. बस फिर क्या. रामू की 'सरकार' में सरकार बने अमिताभ बच्चन लिंग दोष के साथ कह गए हैं, 'मैं (सरकार) वो करता हूं, जो मुझे सही लगता है.' सरकार ने वही किया, जो उसका मन किया. जाकिर नाइक को बैन कर दिया.
कथा का ये अध्याय समाप्त हुआ. जाकिर पर ये भी पढ़ें....

NSG कमांडो की बहन ने कबूला इस्लाम, IS में शामिल!

जाकिर नाइक के फॉलोवर बनते तो 24 घंटे में मर जाते

तो इस गाने की वजह से जाकिर नाइक ने म्यूजिक हराम बताया

थेसेरा को भी जान लो तनिक

दरभंगा मॉड्यूल वाले पलीते में एक चिंगारी जाकिर नाइक की भी थी!

ज़ाकिर नाइक की ये थ्योरी पढ़कर दिमाग फटके हाथ में आ जायेगा

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement