The Lallantop

महाराष्ट्र के गांव में हुई 'इंटरनेशनल' शादी, बैलगाड़ी पर दूल्हा देखने 9 मुल्कों से आए मेहमान

सावली गांव के रहने वाले हेमंत को ऑस्ट्रिया की रहने वाली यूडीथ से प्यार हुआ. बात शादी तक पहुंची. फिर बैंड-बाजे के साथ बैलगाड़ी पर बारात निकली.

Advertisement
post-main-image
ये शादी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के सावली गांव में हुई. (फोटो: आजतक)

महाराष्ट्र के एक गांव की शादी काफी चर्चा में है. इस शादी को 'महाराष्ट्र की इंटरनेशनल शादी’ (Maharashtra International Wedding) कहा जा रहा है. दूल्हा महाराष्ट्र का, दुल्हन यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की और शादी में शिरकत करने वाले मेहमान अलग-अलग देशों से. बारात निकली, लेकिन दूल्हा घोड़ी पर नहीं चढ़ा. वो अपनी दुल्हन के साथ बैलगाड़ी पर नाचते-गाते आया. फिर देसी रीति-रिवाज से दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

Advertisement
महाराष्ट्र की इंटरनेशनल वेडिंग (फोटो: आजतक)

आजतक के विकास राजूरकर की रिपोर्ट के मुताबिक ये शादी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के सावली गांव में हुई. गांव के रहने वाले हेमंत आभारे इंजीनियर हैं. उन्हें ऑस्ट्रिया की रहने वाली यूडीथ से प्यार हुआ. बात आगे बढ़ी. दोनों के परिवार शादी के लिए राज़ी हुए. शादी की तारीख तय हुई, 12 फरवरी. शादी का कार्ड छपवाया गया. रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाया गया.

ये भी पढ़ें- अपनी शादी में दूल्हा शराब पीकर नाचा, 'आज मेरे यार की शादी है' गाया और फिर सोता रह गया

Advertisement

बताया जा रहा है कि इस शादी में 9 देशों से मेहमानों ने शिरकत की. ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना से दुल्हन और उसका परिवार पहुंचा. साथ में नीदरलैंड, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका सहित कई देशों से आए मेहमान सावली गांव पहुंचे.

बैलगाड़ी पर दूल्हा-दुल्हन (फोटो: आजतक)

12 फरवरी को जब बारात निकली, तो लोग देखते रह गए. बैंड-बाजे के साथ बैलगाड़ी पर बारात निकली. एक बैलगाड़ी पर दूल्हा और दुल्हन खड़े थे. ठुमके लगा रहे थे. बारात में शामिल हुए विदेशी मेहमान भी बैंड-बाजे की धुन पर खुद को थिरकने से रोक ना सकें. देसी रीति-रिवाजों के साथ हेमंत और यूडीथ की शादी संपन्न हुई.

ये भी पढ़ें- शादी में नाच रहे थे लोग, फिर ऐसा क्या हुआ कि दूल्हा-दुल्हन समेत 30 मेहमान अस्पताल पहुंच गए?

Advertisement

वीडियो: UP के Ballia में सामूहिक विवाह का वीडियो वायरल, बिना दूल्हे के ही दुल्हनों की हो गई शादी

Advertisement