क्या है मामला?
यह पूरा मामला महाराष्ट्र के बुल्ढाना जिले का है. यहां के मलकापुर तहसील के दताला गांव में सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एक ब्रांच है. इसका मैनेजर राजेश धीवसे है. गांव के एक किसान ने फसल बुआई के लिए लोन का आवेदन किया. कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद भी मैनेजर बार-बार चक्कर लगवा रहा था. एक दिन किसान के साथ उसकी पत्नी भी बैंक गई. मैनेजर ने किसान और उसकी पत्नी को अपना मोबाइल नंबर दिया और बात करने के लिए कहा.

दताला गांव में सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच.
किसान और उसकी पत्नी की तरफ से कॉल न आने पर मैनेजर ने अपने चपरासी मोहन चव्हाण को किसान के घर भेजा. उसने वहां जाकर किसान की पत्नी को कहा कि मैनेजर लोन के सिलसिले में कुछ बात करना चाहता है.

आरोपी बैंक मैनेजर राजेश धीवसे.
किसान की पत्नी ने आरोप लगाया कि मैनेजर को कॉल करने पर वो गंदी बातें करने लगा. फिर उसने लोन पास करने के लिए किसान की पत्नी से शारिरिक संबंध बनाने की मांग की. किसान की पत्नी ने यह पूरी बातचीत अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली. और 21 जून को मलकापुर ग्रामीण पुलिस थाने में कॉल रिकॉर्डिंग के साथ रिपोर्ट दर्ज करवाई.

मलकापुर ग्रामीण पुलिस थाना.
थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से मैनेजर फरार है. 23 जून को उसके चपरासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि मैनेजर को पकड़ने के लिए दबिश जारी है. जल्द ही आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए. उन्होंने बैंक की ब्रांच के बाहर तोड़-फोड़ की. ब्रांच के बाहर दीवारों पर कालिख पोत दी. पुलिस ने उत्पात मचाते कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है.
ये भी पढ़ें-
नोटबंदी 2.0 ने एक बुज़ुर्ग औरत की जान ले ली है
राजसमंद: अपनी ही 'बहन' से था हिंदू धर्म के 'रक्षक' शंभूलाल का अफेयर
नोटबंदी के खिलाफ़ बोला तो जूता फेंक के मारा
बैंक वालों की इस बात का बिल्कुल भी यकीन नहीं करना
वीडियो-रोहिंग्या मुसलमानों की आदमखोरी का सच ये है





















