The Lallantop

मोबाइल पर गेम खेल रहा था 12 साल का बच्चा, कमरे में आ गया तेंदुआ फिर जो हुआ देखकर दंग रह जाएंगे

leopard viral video: एक यूजर ने लिखा कि उम्मीद करिए, बच्चे की मां भी घर से बाहर ही हो. Viral Video में दिख रहा बच्चा कौन है और मामला किस जगह का है?

Advertisement
post-main-image
घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है. (तस्वीर: वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)

दरवाजे के ठीक बगल में बैठा एक बालक अपने मोबाइल पर गेम खेलने में मस्त है (12 year kid viral video). दरवाजे के पास इसलिए क्योंकि वहीं पर चार्जिंग सॉकेट लगा है. मोबाइल को चार्ज में लगाकर बालक गेम खेल रहा है. तभी ऐसा कुछ होता है कि गेमिंग की वर्चुअल दुनिया से असल दुनिया में आना पड़ता है. असल दुनिया में आने के बाद दिमाग का सही इस्तेमाल करना पड़ता है. क्योंकि बात बच्चे की जान पर बन आई थी. एक सेकंड की भी देरी होती तो कोई अनहोनी हो सकती थी.

Advertisement

इस घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा अपने मोबाइल पर व्यस्त था. तभी उसे कमरे में कुछ आता हुआ दिखता है. फिर सामने दिखता है- एक तेंदुआ. तेंदुए को देखकर बच्चा बिल्कुल भी चिल्लाता नहीं. बल्कि उसे आगे बढ़ने देता है और फिर चुपचाप मोबाइल वहीं रखकर बाहर निकल जाता है. बाहर निकलते वक्त वो दरवाजे को बाहर से बंद करने की कोशिश करता है. जिसके लिए बच्चे की तारीफ हो रही है. हालांकि, दरवाजा लॉक नहीं हो पाता. लेकिन बच्चे की जान बच जाती है. आइए जानते हैं कि ये बालक कौन है? लेकिन उससे पहले ये वायरल वीडियो देख लीजिए.

ये भी पढ़ें: पराठे की ऐसी कुटाई देख लोग बोले 'इस कुटाई से तो बैक्टीरिया भी मर जाए'! वीडियो वायरल

Advertisement

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. लोग इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं. बालक के सूझबूझ की तारीफ की जा रही है.

एक यूजर ने लिखा,

Advertisement

“कई बड़े लोगों से अधिक होशियार.”

एक अन्य यूजर ने लिखा,

“बच्चा जरूर बैटमैन में विश्वास रखता होगा.”

एक यूजर ने बच्चे को स्मार्ट कहा.

 

एक शख्स ने एक अलग लेकिन सोचने लायक बात कह दी. लिखा,

"उम्मीद करिए कि बच्चे की मां भी घर से बाहर ही हो."

NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे बालक का नाम मोहित आहिरे है. उसकी उम्र 12 साल बताई जा रही है. घटना महाराष्ट्र के मालेगांव की है. मोहित ने जब तेंदुए को देखा तो उसने उसे कमरे के अंदर बंद करके बाहर निकलने की कोशिश की थी.

वीडियो: सोशल लिस्ट: ‘टेक बर्नर’ श्लोक श्रीवास्तव ने अपनी जर्नी बता किया ऐलान, लोग ट्रोल क्यों करने लगे?

Advertisement