The Lallantop

शादीशुदा इंस्टाग्राम फ्रेंड से साथ रहने को बोला, लड़की ने मना किया तो उसके पति को ही किडनैप कर लिया

Madhya Pradesh के भोपाल में एक शख्स को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया. पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में जो कहानी सामने आई, उसे सुन पुलिसवाले भी चौंक गए.

Advertisement
post-main-image
लड़की ने साथ रहने से मना किया तो उसके पति को किडनैप कर लिया (फोटो: इंडिया टुडे)

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जहां एक शख्स अपनी इंस्टाग्राम फ्रेंड पर उसके पति को छोड़कर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था. महिला के मना करने पर आरोपी ने उसके पति को ही अगवा कर लिया. इस मामले में भोपाल पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

इंडिया टुडे से जुड़े रविश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक मामला भोपाल के सर्वधर्म कॉलोनी का हैं. कोलार पुलिस के पास 6 दिसंबर को सूचना आई कि कॉलोनी से कुछ लोग एक व्यक्ति का अपहरण कर ले गए हैं.  सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. इस दौरान पुलिस ने सफेद रंग की एक कार में कुछ लोगों को एक व्यक्ति को कार में बैठाकर ले जाते हुए देखा. नंबर प्लेट की जांच करने के बाद पता चला कि कार राजगढ़ जिले में रजिस्टर थी. 

इसके बाद कोलार पुलिस ने घटना की सूचना राजगढ़ पुलिस को दी. साथ ही एक टीम को भी वहां रवाना किया गया. कोलार और ब्यावरा की संयुक्त टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की. पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए आरोपियों ने अगवा किए गए शख्स को ब्यावरा बस स्टैंड के पास छोड़ दिया. जबकि 7 दिसंबर को घटना में इस्तेमाल की गई कार को ब्यावरा में ही घेराबंदी कर पकड़ा गया. गाड़ी में ड्राइवर बृजमोहन लोधा और सतीश सोंधिया नाम के लोग मौजूद थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये भी पढ़ें: दूल्हा 150 बाराती लेकर पहुंचा, पूरे शहर में बारात घर ही नहीं मिला, शादी ऑनलाइन तय की थी

पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि सत्या गुर्जर नाम के शख्स के कहने पर उसने अपने साथी रवि, अरुण सेन, घनश्याम लोधी और राहुल गुर्जर के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था. किडनैप करने के बाद सत्या गुर्जर ने अपहृत शख्स को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कर लिया. इनपुट के आधार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बृजमोहन लोधा, सतीश सोंधिया, गोलू पूर्विया और सत्‍या गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया. 

Advertisement
आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

पूछताछ के बाद पता चला कि पीड़ित हेमराज की पत्नी से आरोपी गोलू पूर्विया की इंस्टाग्राम पर  दोस्ती हुई थी. बाद में दोनों फोन पर भी बात करने लगे.  जब इसकी जानकारी हेमराज को लगी तो उसने पत्नी का गोलू से बात करना बंद करवा दिया. जिस कारण गोलू नाराज हो गया. आरोपी गोलू ने कथित तौर पर उस महिला को धमकी भी दी कि वह अपने पति को छोड़कर उसके पास आ जाए नहीं तो वो उसके पति को उठा लेगा. बाद में आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया. रिपोर्ट के मुताबिक किडनैप के बाद गोलू ने महिला को कॉल कर धमकी दी कि उसने हेमराज को किडनैप कर लिया है. आरोपी ने महिला से कहा कि अगर वो आरोपी के साथ रहने नहीं आई, तो वो उसके पति को जान से मार देगा.

वीडियो: लिपटकर रोने लगा बच्चा, अब किडनैपर ने बच्चे का पिता होने का किया दावा

Advertisement
Advertisement