The Lallantop

2 महीने पहले मां-बाप ने जिस बेटी को मरा बताया, वो 'लाडली बहना योजना' का पैसा निकालती दिखी

वाकया भिंड के मेहगांव का है. यहां रहने वाले सुनील शर्मा की पत्नी 2 मई से गायब हो गई थी. पति ने मेहगांव पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. दो दिन बाद एक महिला की जली हुई लाश कतरौला गांव के पास के खेत में पड़ी मिली. पुलिस ने लाश की पहचान कराने के लिए ज्योति के मायके और ससुराल पक्ष से लोगों को बुलाया.

Advertisement
post-main-image
यह वाकया भिंड के मेहगांव का है. यहां रहने वाले सुनिल शर्मा की पत्नी 2 मई से गायब हो गई थी. (फ़ोटो/आजतक)

मध्य प्रदेश के भिंड में 2 मई को ज्योति शर्मा नाम की एक महिला अचानक से गायब हो गई थी. पति ने पुलिस में शिकायत करवाई जिसके बाद जांच शुरू की गई. 4 मई को पुलिस को एक महिला की जली हुई लाश मिली. पति ने कहा कि यह लाश उसकी पत्नी की नहीं है. लेकिन ज्योति के घरवालों ने कहा कि यह लाश ज्योति की ही है. बाद में उस लाश का अंतिम संस्कार हुआ. लेकिन 53 दिन बाद अब पता चला है कि ज्योति ज़िंदा है. नोएडा में रहती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े हेमंत शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक़ यह वाकया भिंड के मेहगांव का है. यहां रहने वाले सुनील शर्मा की पत्नी 2 मई से गायब हो गई थी. पति ने मेहगांव पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. दो दिन बाद एक महिला की जली हुई लाश कतरौला गांव के पास के खेत में पड़ी मिली. पुलिस ने लाश की पहचान कराने के लिए ज्योति के मायके और ससुराल पक्ष से लोगों को बुलाया.

रिपोर्ट के मुताबिक सुनील ने लाश किसी और महिला की बताई. लेकिन मायके पक्ष के लोगों ने ज्योति की लाश ही बताया. बाद में पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों की बात मानकर शव को ज्योति का मान लिया. सुनील ने शव का अंतिम संस्कार किया. गंगा में अस्थि विसर्जन भी कर दिया गया. गांव आकर कन्या भोज भी करवाया गया.

Advertisement

लेकिन बाद में ज्योति के परिजनों ने पुलिस में सुनील के ख़िलाफ़ ज्योति को मारने-पीटने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया. पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पिटाई की गई. लेकिन सुनील ने कहा कि वो लाश उसकी पत्नी की नहीं थी. कुछ दिन बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया. तभी एक दिन सुनील बैंक से पैसे निकालने के लिए गया. उसे वहां पता चलता है कि ज्योति के अकाउंट से 2700 रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है.

रिपोर्ट के मुताबिक़ सुनील ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जांच हुई तो पता चला कि अकाउंट से 'लाडली बहना योजना' के पैसे निकाले गए हैं. ये पैसे संबंधित सेंटर पर अंगूठा लगाकर नोएडा से निकाले गए थे. इसकी तस्वीर भी सामने आई है जिसमें ज्योति को सेंटर पर खड़ा देखा जा सकता है. पुलिस नोएडा पहुंची तो ज्योति एक फुटपाथ पर अपनी चप्पल जुड़वाती हुई मिली. अब पुलिस ने ज्योति को उसके घर यानी मायके छोड़ दिया है.

वीडियो: मंडी के गांव में महिलाएं किस तरफ?

Advertisement

Advertisement