The Lallantop

सोचा था BMW से लखनऊ की सड़कें चीर देंगे, लेकिन पुलिस ने स्टंट करते देख लिया और फिर...

पांच सेकेंड के वीडियो में दो लोग लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास एक चौराहे पर कार से स्टंट कर रहे थे. BMW कार थी. तेज़ रफ़्तार से चलाई जा रही थी. पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट (MVA) की धारा 207 के तहत दोनों को 48 घंटे के अंदर जेल में डाल दिया.

Advertisement
post-main-image
3 मार्च को शेयर किए इस वीडियो को अब सोशल मीडिया से हटा दिया गया है. (फ़ोटो/सोशल मीडिया)

रील का चक्कर बाबू भईया, रील का चक्कर. लोग घर-बार तक नहीं देखते. यहां तो खुली सड़क पर कार स्टंट करना था. वैसे भी पैसा होने की फीलिंग को हर कोई कंट्रोल भी तो नहीं कर पाता. ऊपर से यंग ब्लड. चल पड़े सड़क चीरने. लेकिन पुलिस ने सारा मजा खराब कर दिया.

Advertisement

तो खबर ये है कि रील बनाने के लिए लखनऊ में कुछ लोग लग्ज़री कार से खतरनाक स्टंट कर रहे थे. रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ़्तार कर लिया. पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट (MVA) की धारा 207 के तहत दोनों को 48 घंटे के अंदर जेल में डाल दिया.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर विपुल ठाकुर नाम के यूजर ने शेयर किया था. पांच सेकेंड के वीडियो में दोनों लोग लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास एक चौराहे पर कार से स्टंट कर रहे थे. BMW कार थी. तेज़ रफ़्तार से चलाई जा रही थी. कुछ लोग कार की छत पर बैठे थे, एक व्यक्ति कार के गेट पर लटका हुआ था, यहां तक ​​कि गिरने के करीब था. वीडियो उनके पीछे चल रही एक दूसरी कार से रिकॉर्ड किया गया था, जो आगे निकलने की कोशिश कर रही थी. 3 मार्च को शेयर किए इस वीडियो को अब सोशल मीडिया से हटा दिया गया है. 

Advertisement

यो भी पढ़ें: गुरुग्राम: स्टंट करने से रोका तो खुन्नस में ACP पर ही गाड़ी चढ़ाने लगा 'अफसर' का बेटा 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़ जिन दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है, वो BBD यूनिवर्सिटी के छात्र हैं. आदिश और आशीष शर्मा BCA की पढ़ाई कर रहे हैं. आदिश कार चला रहे थे, वो गोरखपुर के रहने वाले हैं. आशीष हरदोई के रहने वाले हैं, वो खतरनाक स्टंट करने में शामिल थे. गोमती नगर पुलिस स्टेशन के SHO दीपक पांडे ने बताया,

"6 मार्च को गोमती नगर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. कार चलाने वाले और अन्य के ख़िलाफ़ 5 मार्च को गोमती नगर एक्सटेंशन पुलिस स्टेशन में 279 (लापरवाही से ड्राइविंग), 287 (लापरवाही), 336 (जीवन को खतरे में डालने का कार्य), 290 (सार्वजनिक उपद्रव) और 184 MV एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई थी. बाद में पुलिस ने ट्रैफ़िक मैनेजमेंट और तकनीकी खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करके दोनों को एक अंडरपास के गेट नंबर 6 के पास से पकड़ा."

Advertisement

पुलिस ने आगे बताया कि BMW कार को भी ज़ब्त कर लिया गया है. और दोनों लोगों को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड में लिया गया है. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: लड़के ने इंस्टाग्राम को बना दिया शादी का एल्बम, वायरल होने पर क्या मीम्स बने?

Advertisement