The Lallantop

बेटी की 'लव आज कल' का ट्रेलर देख सैफ ने वही बात कह दी, जो पूरा इंटरनेट कह रहा था

सैफ अली खान का मानना है कि वो 'लव आज कल' के रीमेक में भी काम कर सकते थे.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'लव आज कल' के एक सीन में सारा अली खान. दूसरी तस्वीर में बेटी की फिल्म के ट्रेलर की बात करने के बाद अजीब रिएक्शन देते सैफ.
इम्तियाज़ अली की नई फिल्म का ट्रेलर आया है. फिल्म का नाम है 'लव आज कल'. 2009 में वो इसी नाम से फिल्म बना चुके हैं. ट्रेलर देखने से तो नई वाली 'लव आज कल', पुरानी वाली से कुछ खास अलग लग नहीं रही. स्टारकास्ट और माहौल को छोड़कर. ये बात सिर्फ हम नहीं फिल्म का ट्रेलर चुके तमाम लोग कह रहे हैं. फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलने वाली है. लेकिन फ्रेश के नाम पर सिर्फ यही चीज़ है. और ये बात ओरिजिनल या पहली 'लव आज कल' के हीरो और सारा के पापा सैफ अली खान ने भी कह दी है. इंडियन एक्स्प्रेस से हुई बातचीत में सैफ अली खान 'लव आज कल' ट्रेलर के बारे में कहते हैं-
''मुझे अब भी 'लव आज कल' की शूटिंग याद है. और मैंने (नई वाली का) ट्रेलर देखा. ज़ाहिर तौर पर मैं उन्हें ऑल द बेस्ट कहूंगा. और सारा जो भी करती है, मैं हर चीज़ में उसके लिए बेस्ट चाहता हूं. क्योंकि वो मेरी बेटी है. लेकिन मुझे अपनी वाली (लव आज कल) का ट्रेलर ज़्यादा पसंद आया था. अभी क्या बोलें. लेकिन मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.''
अच्छी बात ये कि सैफ ने बिना लाग-लपेट वो बात बोली, जो उन्हें फील हुई. बिना पॉलिटिकली करेक्ट होने की परवाह किए. काश इतनी ही ईमानदारी से वो पॉलिटिकल मसलों पर भी बात करते. खैर, कार्तिक-सारा की ‘लव आज कल’ दो अलग-अलग टाइम पीरियड में घटती है. पहली 1990, जहां स्कूल में पढ़ने वाले एक लड़के को एक मुंहफट लड़की से प्यार हो जाता है. वो बच्चों वाला, प्योर वाला प्यार. लेकिन इनकी लव स्टोरी के पूरी होने में कई दिक्कतें हैं. कट टू 2020 यानी आज. ज़ोई और वीर. एक करियर ओरिएंटेड लड़की और उसके प्यार में पड़ा लड़का. ज़ोई वर्क-लाइफ बैलेंस बिठाने की कोशिश कर रही है. लेकिन इसमें उसका प्यार आड़े आ रहा है. लेकिन ये दोनों कहानियां एक जगह पर आकर टकरा जाती हैं, जिससे उनके भविष्य का फैसला होता है. इन दोनों कहानियों में कार्तिक आर्यन नज़र आ रहे हैं. यानी डबल रोल. यहां देखिए नई 'लव आज कल' का ट्रेलर
पुरानी वाली 'लव आज कल' में भी ऐसी ही दो अलग-अलग दौर में घटने वाली लव स्टोरीज़ थीं. इसमें भी सैफ अली खान डबल रोल में दिखाई दिए थे. फिल्म के पुराने वाले हिस्से में सैफ के साथ गिज़ेल मॉन्टेरो और रियलटाइम लव स्टोरी में दीपिका पादुकोण नज़र आई थीं. अब उसी फिल्म के कॉन्सेप्चुअल रीमेक में सैफ की बेटी सारा काम कर रही हैं. इस बारे में सैफ का ये कहना है कि वो खुद अपनी गानों के रीमिक्स (ओले ओले- जवानी जानेमन) वर्ज़न में काम कर रहे हैं. ऐसे में वो 'लव आज कल' रीमेक में भी काम कर सकते थे. लेकिन उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी इस फिल्म में काम कर रही हैं. यहां देखिए पुरानी वाली 'लव आज कल' का ट्रेलर और खुद तय करिए कि आप सैफ की बात से कितना इत्तफ़ाक रखते हैं- 
नई वाली 'लव आज कल' में कार्तिक और सारा के साथ रणदीप हुड्डा और आरुषी शर्मा भी काम कर रही हैं. फिल्म को डायरेक्ट किया है इम्तियाज़ अली ने. ये फिल्म वैलेंटाइंस डे के मौके पर यानी 14 फरवरी, 2020 को थिएटर्स में लग रही है.
वीडियो देखें: 'एवेंजर्स' बनाने वालों के साथ काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा और 'द फैमिली मैन' के डायरेक्टर

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement