चुनाव आयोग ने बताईं 2019 लोकसभा चुनावों की तारीखें
सिलसिलेवार जानकारी यहां मौजूद है.
Advertisement

17 वीं लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान
देश का महात्यौहार! जी हां लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है. इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराने की तैयारी है. जबकि पिछली बार 9 चरणों में चुनाव हुए थे. 11 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी, फिर 19 मई को आखिरी चरण की वोटिंग होगी और 23 मई को नतीजे जारी किए जाएंगे. नतीजों के बाद 3 जून तक 17वीं लोकसभा का गठन हो जाएगा.
पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर 11 अप्रैल को वोटिंग दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों पर 18 अप्रैल को वोटिंग तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 6 मई को वोटिंग छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर 12 मई को वोटिंग सातवें चरण में 8 राज्यों की 29 सीटों पर 19 मई को वोटिंग
इन राज्यों में 1 चरण में वोटिंग : आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, केरल, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अंडमान-निकोबार, दादरा नगर हवेली, दमन एंड दीव, लक्ष्यद्वीप, दिल्ली, पुडुचेरी, चंडीगढ़ इन राज्यों में 2 चरणों में वोटिंग: कर्नाटक, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा. इन राज्यों में 3 चरणों में वोटिंग: असम, छत्तीसगढ़. इन राज्यों में 4 चरणों में वोटिंग: झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा। जम्मू-कश्मीर में 5 चरणों में वोटिंग होगी, वहीं बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में वोटिंग होगी. फिर 23 मई को चुनावी नतीजे घोषित होंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने जानकारी दी कि इस बार चुनाव मं कुल 90 करोड़ वोटर होंगे. जिसमें 8.4 करोड़ नए वोटर्स होंगे. कुल वोटर में से 99.3 के पास वोटर आईडी फिलहाल मौजूद है. 1.5 करोड़ वोटर जुड़ेंगे जिनकी उम्र 18-19 साल की उम्र की है. आज तारीखों के ऐलान के बाद देशभर में आचार संहिता लागू हो गई है.
चुनाव आयुक्त ने बताया, पिछली बार 9 लाख मतदान केंद्र थे, इस बार 10 लाख पोलिंग बूथ होंगे. इस बार लोकसभा चुनाव में किसी भी तरह की पूछताछ के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 भी जारी किया गया है. ईवीएम के ट्रांसपोर्टेशन के लिए जिस गाड़ी का इस्तेमाल होगा वो जीपीएस इनेबल्ड होगा. यहां तक की चुनाव आयोग की मोबाइल ऐप के ज़रिए लोग किसी भी तरह की आचार संहिता उल्लंघन की जानकारी दे सकेंगे. किसी भी तरह की शिकायत पर 100 घंटे के भीतर एक्शन लेने की बात भी की गई है. चुनाव आयोग ने ये भी कहा कि जो भी शिकायत करेंगे उनकी प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा जाएगा.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















