राजस्थान के बाड़मेर में एक शख्स की अखबार पढ़ते-पढ़ते मौत हो गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसके चलते मामले की काफी चर्चा है. मृतक का नाम दिलीप कुमार है. वो कपड़े का व्यापार करते थे.
दांत का दर्द लेकर क्लीनिक गया था, अखबार पढ़ते हुए हार्ट अटैक आ गया!
घटना का वीडियो वायरल है!


बीती 5 नवंबर को दिलीप बाड़मेर के एक क्लीनिक में पहुंचे थे. वहां रिसेप्शन के पास बैठकर अखबार पढ़ रहे थे. थोड़ी ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ी और क्लीनिक में ही धराशायी हो गए. ये देख क्लीनिक में अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद लोगों ने दिलीप की मदद करने की कोशिश की. उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया. बाद में घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आजतक से जुड़े दिनेश की रिपोर्ट के मुताबिक बाड़मेर के पचपदरा इलाके के निवासी दिलीप कुमार कई सालों से सूरत में कपड़े का व्यापार कर रहे थे. कुछ ही दिन पहले किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वो बाड़मेर आए थे. 5 नवंबर को उनको दांतों में दर्द महसूस हुआ तो इलाज के क्लीनिक पहुंचे. वेटिंग हॉल में अखबार पढ़ने के लिए उठाया ही था कि कुछ ही देर में बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े.
रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप के भाई महेंद्र ने बताया कि बाड़मेर में आते समय वो पूरी तरह से स्वस्थ थे. बाद में उनकी तबीयत बिगड़ी. महेंद्र के मुताबिक उनके भाई को माइनर हार्ट अटैक आया था. उनकी मौत का वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि कोरोना संकट के दौरान बीमार पड़े लोगों के साथ बाद में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं जिस पर रिसर्च की जरूरत है. हालांकि ये साफ नहीं है कि दिलीप को पहले कभी कोरोना संक्रमण हुआ था या नहीं.
बीते सितंबर महीने में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी. उसमें एक मरीज को डॉक्टर के सामने बैठे-बैठे ही हार्ट अटैक आ गया था. उसका भी सीसीटीवी फुटेज सामने आया था. हालांकि, उस केस में पीड़ित की खुशकिस्मती रही कि डॉक्टर ने तुरंत उसकी छाती पर प्रेशर डालकर उसे बचा लिया.
कहीं गरबा तो कहीं डांस करते हुए आया हार्ट अटैक, इन लक्षणों को इग्नोर ना करें











.webp?width=275)

.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



