The Lallantop

इंसानों से डर कर समंदर में कूदा शेर

ऐसा जरूरी नहीं कि हमेशा आदमी ही शेर से डरे. कभी कभी शेर भी डर कर बैक गियर लगा लेते हैं

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
लाइफ ऑफ पाई फिलिम देखे हो? उसमें जो बाघ पाई के साथ बैठ के समंदर पार कर रहा होता है. अपनी जान बचाने के लिए. सांस एकदम अटकी रहती है न. जितनी बार बाघ पैंतरा बदलता है उतनी बार कलेजा सन्न रह जाता है. कि अब खाइस अब खाइस. वो फिल्म का था इसलिए नहीं खाया. कुछ दिन पहले दिल्ली चिड़ियाघर में एक बाघ ने अपने पिंजरे में घुसे आदमी को मार दिया था. वीडियो वायरल हुआ था उसका.
शेर बाघ ऐसे होते ही हैं कि देखते ही पेट खराब हो जाए. लेकिन इस बार एक शेर बुरा फंसा. गुजरात के अमरेली जिले में. बस्ती से दो किलोमीटर दूर था ये जब कुछ लोगों ने देख लिया. पास के जंगल से निकल कर आया था. फिर क्या, कनफुस्की हुई और बात फैल गई. सब आदमी शेर देखने दौड़ पड़े.
Source: ANI
Source: ANI

शेर की उम्र कोई 6-8 साल है. वो देखने लगा कि इत्ती बड़ी भीड़ बढ़ी चली आ रही मेरी तरफ. मार ही डालेंगे क्या ये लोग. बगल में जफराबाद समंदर का किनारा था. आव देखा न ताव, समंदर में छलांग लगा दी. आधा किलोमिटर तक तैर गया पट्ठा. जबकि शेर ज्यादा तैरते नहीं. जब तक इमरजेंसी में न फंस जाएं. उसके लिए तो ये इमरजेंसी ही थी.
फिर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लोगों को इन्फॉर्म किया गया. वो आए और बड़ी मेहनत मशक्कत के बाद उसको कंट्रोल किया. बेहोश करके ले गए और जंगल में डाल आए. बस्ती वालों का तमाशा खतम हो गया. नहीं तो कौन गारंटी है कि शेर और इंसानों में लड़ाई न हो जाती. आखिर कब तक बच कर भागता वो.
https://youtu.be/ppuqNBVDgAI

Advertisement
Advertisement