The Lallantop

AAP नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ LG ने दिया CBI जांच का ऑर्डर, महाठग की चिट्ठी पर लिया एक्शन

LG VK Saxena को लिखी चिट्ठी में महाठग Sukesh Chandrashekhar ने दावा किया था कि उसने AAP नेता सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपए बतौर प्रोटेक्शन मनी दिए हैं. और क्या बड़े दावे किए गए थे इस चिट्ठी में?

Advertisement
post-main-image
सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया था कि उसने सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपए बतौर प्रोटेक्शन मनी दिए थे. | फोटो- सुकेश चंद्रशेखर (बाएं) सत्येंद्र जैन (दाएं)

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ CBI जांच की मंजूरी दे दी है. ये जांच महाठग सुकेश चंद्रशेखर से 10 करोड़ रुपए की उगाही के मामले को लेकर है. आरोप है कि AAP नेता सत्येंद्र जैन ने तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल के साथ मिलकर जबरन वसूली रैकेट और दिल्ली की जेलों में हाई प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी के नाम पर उगाही की है. जिसके बाद उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार निवारण (पीसी) अधिनियम की धारा-17 ए के तहत CBI जांच की मंजूरी दी है (Delhi LG VK Saxena approves CBI investigation against Satyendar Jain for extortion).

Advertisement
LG को लिखी चिट्ठी में Sukesh Chandrashekhar के दावे 

सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया था कि उसने AAP नेता सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपए बतौर प्रोटेक्शन मनी दिए हैं. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से LG वीके सक्सेना को एक चिट्ठी लिखकर जांच की मांग की थी. रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश ने चिट्ठी में लिखा,

सत्येंद्र जैन ने मुझे लगातार पैसे देने के लिए मजबूर किया. 2-3 महीनों में मुझसे 10 करोड़ की राशि वसूल की गई.

Advertisement

सुकेश ने ये दावा भी किया कि पूरा पैसा कोलकाता में सत्येंद्र जैन के करीबी ने लिया था. सुकेश ने आरोप लगाया कि सत्येंद्र जैन ने उसे डीजी जेल और जेल प्रशासन की दम पर धमकाया. उसने चिट्ठी में लिखा,

‘मुझे 2017 में गिरफ्तार किया गया था. मैं तिहाड़ जेल में बंद था. सत्येंद्र जैन उस वक्त जेल मंत्री थे. वो कई बार जेल आए और मुझसे कहा कि मैं जांच एजेंसी के सामने आम आदमी पार्टी को दिए चंदे के बारे में जानकारी न दूं.’

'राजनीति को लेकर भी वादा किया'

सुकेश ने दावा किया कि सत्येंद्र जैन ने उससे पार्टी में जगह देने का वादा कर 50 करोड़ से ज्यादा का चंदा लिया. इतना ही नहीं सुकेश के मुताबिक पार्टी ने उसे राज्यसभा में भेजने में मदद करने का भी भरोसा दिया था.

Advertisement

ये भी  पढ़ें-  सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे, दुबले-पतले होने की फोटो आई, अब सुप्रीम कोर्ट ने बेल दी!

केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था. वो कई महीनों तक तिहाड़ जेल में बंद रहे थे. फिलहाल जैन को अदालत ने हेल्थ इश्यू के आधार पर अंतरिम जमानत दे रखी है.

वीडियो: केजरीवाल के मंत्री रहे सत्येंद्र जैन की तस्वीर वायरल, AAP ने कहा- 'इतनी क्रूरता अच्छी नहीं मोदी जी'

Advertisement