कमरे को देख कर ऐसा लग रहा था मानों किसी ने पहले सरिता को रस्सी से कुर्सी में बांधा और फिर केरोसिन तेल डालकर माचिस सुलगा दी. सरिता की मां ने बिटिया की चप्पल से उसकी पहचान की. पुलिस अपने साथ फॉरेंसिक वालों को भी ले कर आई थी. जिन्होंने छानबीन करने के बाद राख को जांच के लिए भेज दिया है.मौके से सुसाइड नोट के मिलने से पुलिस परेशान है. उसे समझ नहीं आ रहा कि केस को मर्डर या फिर सुसाइड किस बेसिस पर करे. हालांकि पुलिस ने मर्डर का मामला मानते हुए शुरुआती जांच शुरु कर दी है. घर का मालिक विजय पूछताछ के लिए पुलिस की हिरासत में है. उसका फोन भी जब्त कर लिया है. और कॉल्स की डिटेल निकाली जा रही है. पुलिस के मुताबिक सरिता के पति के बयान पर पुलिस ने FIR लिखा है. उसे शक है कि विजय ही उसकी मौत का जिम्मेदार है. सरिता की बात अपने छोटे बेटे से संडे रात को 8 बजे तक हुई थी. उस दिन वो अपने मामा के पास बेगूसराय में था.
ये भी पढ़िये.... लड़के की शादी नहीं हो रही थी तो डेढ़ साल की बच्ची को मार डाला दो महीने से पीछा कर रहे मनचले ने मेट्रो स्टेशन पर औरत को मार डाला!














