The Lallantop

Kota: विदेश जाने के लिए 30 लाख चाहिए था, लड़की ने खुद ही अपनी किडनैपिंग कर ली

पुलिस ने दावा किया है कि Kota में पढ़ाई कर रही Madhya Pradesh की लड़की ने अपनी ही किडनैपिंग की साजिश रची थी.

Advertisement
post-main-image
लड़की की वायरल तस्वीर

राजस्थान के ा से एक लड़की के किडनैपिंग की खबर आई थी (Kota girl kidnapping). लड़की की एक फोटो भी वायरल हुई थी. जिसमें उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे. इस मामले में 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी. अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा दावा कर दिया है. ा की सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा है कि लड़की की किडनैपिंग हुई ही नहीं थी. हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस लड़की और उसके एक साथी को खोजने में सफल नहीं हो पाई है.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े चेतन गुर्जर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिटी एसपी ने दावा किया है कि लड़की ने खुद ही अपने अपहरण की साजिश रची थी. पुलिस ने कहा कि लड़की विदेश पढ़ने जाना चाहती थी. इसलिए अपने किडनैपिंग और 30 लाख रुपए की फिरौती की साजिश रची. डॉ. अमृता दुहन ने एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा,

"अभी तक के जांच में अपहरण की बात बनावटी साबित हो रही है. हमारी अब तक की जांच में ये बात सामने आई है कि छात्रा और उसका साथी सकुशल हैं. लड़की और उसका साथी विदेश जाना चाहते थे. इसलिए अपहरण की साजिश रचते हुए परिजनों से 30 लाख रुपए की डिमांड की गई थी."

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'पापा सॉरी, मुझसे JEE नहीं हो पाएगा' बोलकर ा में पढ़ रहे छात्र ने अपनी जान ले ली

SP ने छात्रा और उसके दोस्त से अपील की है कि वो जहां कहीं भी हो, पुलिस से संपर्क करें. उन्होंने बताया,

"छात्रा की वायरल तस्वीर उसके एक दोस्त के किचन में खींची गई थी. पुलिस ने इस मामले में मध्य प्रदेश के इंदौर से लड़की के एक दोस्त को हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ के बाद ये जानकारी सामने आई है. छात्रा के उसी दोस्त ने अपहरण और फिरौती की साजिश वाली बात बताई है."

Advertisement

18 मार्च को अपहरण की खबर सामने आई थी. लड़की मध्य प्रदेश की रहने वाली है. और में NEET की तैयारी कर रही थी. मध्य प्रदेश के इंदौर में लड़की के एक दोस्त के घर तस्वीर खींची गई थी. इस तस्वीर में रस्सी एवं अन्य सामग्री नजर आ रही थी और छात्रा के हाथ-पैर बंधे हुए थे. छात्रा की जानकारी देने वालों के लिए 20 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी.

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल लड़की के साथ कोई अपराध नहीं हुआ है. पुलिस ने ये भी कहा है कि किसी भी कोचिंग में छात्रा का एनरोलमेंट नहीं है. परिजनों ने पिछले साल ही उसे कोटा  पहुंचाया था लेकिन फिर वो इंदौर चली गई थी.

सिटी एसपी ने लोगों से फोटो वायरल करने की अपील की है. ताकि छात्रा की तलाश में मदद मिल सके.

वीडियो: कोटा पढ़ने गई छात्रा किडनैप, सिंधिया ने CM भजनलाल से की बात

Advertisement