#वॉट्सऐपवंडरबॉक्स जिस दोस्त ने मुझे यह भेजा, उसे नहीं पता कि यह रिसोर्सफुल वन मैन बैंड मैन आदमी कौन है. उसे यह उत्तर-पूर्व का लगा. क्या कोई इसे जानता है? मैं इसे इस खोज या इनके म्यूजिकल टैलेंट के लिए अवॉर्ड देना चाहता हूं. क्या देना है यह अभी नहीं सोचा है! :)
कौन है ये आदमी?
इन भाईसाहब का नाम सौमपोंग उमा (Samapong Uma) है. वो थाईलैंड के फानट निखॉम जिले में रहते हैं. उनका खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसके हजारों फॉलोवर्स भी हैं.

थाईलैंड के रहने वाले उमा ने यह उपकरण खुद ही बनाया है.
सौमपोंग पेशे से एक ट्रक मैकेनिक हैं. उन्होंने पांच साल पहले यह खास इंस्ट्रूमेंट बनाया था. इसे बजाने के लिए उन्होंने बहुत प्रैक्टिस की. देखते ही देखते यह इंस्ट्रूमेंट बहुत पॉपुलर हो गया. वो बस थाई भाषा ही जानते हैं और इस भाषा में ही गाने गाते हैं. वो भारत भी आना चाहते हैं. और यहां आकर अपने वन मैन बैंड का जलवा दिखाना चाहते हैं.
उनकी तरह के एक सिंगर भारत में भी हैं जिनका वन मैन बैंड है. इनका नाम है ग्लैडसन पीटर. नाम इंग्लिश है पर ये रहते हैं मुंबई के बायकुला में. वो भी करीब पांच साल से वन मैन बैंड बजा रहे हैं. पीटर ने हाल में चीन में एक शो किया था. वो सौमपोंग को भी जानते हैं. पीटर के मुताबिक दुनिया में अभी करीब 35 ऐसे वन मैन बैंड हैं. उनके यूट्यूब चैनल का नाम Gladson Peter है जहां वो अपने वीडियोज डालते रहते हैं.

ग्लैडसन पीटर, जो वन मैन बैंड हैं.
सौमपोंग तो थाईलैंड में हैं लेकिन अगर आनंद महिंद्रा चाहें तो उनके जैसे ही काम करने वाले पीटर को इनाम दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
ज़ीरो का टीज़रः जिसे देखकर सलमान और शाहरुख के फैन बेहोश हो जाएंगे
फिटनेस चैलेंज की ये चूक देख लें तो मोदी जी शर्मिंदा हो जाएंगे!
'चाय पी लो!' वाली आंटी को वो काम मिल गया है जो कभी सचिन तेंदुलकर कर रहे थे
प्रियंका चोपड़ा को इस्लाम पर ज्ञान देकर ये आदमी भारी भूल कर गया
वीडियो-पड़ताल: क्या पश्चिम बंगाल में ईद के लिए 5 दिन की छुट्टी दी गई है?
























