The Lallantop

कंगारुओं की स्लेजिंग का केएल राहुल ने जो जवाब दिया, उसे वो पूरी सीरीज याद रखेंगे

विकेट न मिलने पर तिलमिलाने लगते हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी.

Advertisement
post-main-image
एक ही गेंद में बदल गए पैट कमिन्स के तेवर.
एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन केएल राहुल ने जो किया है, उसे कंगारू पूरी सीरीज याद रखेंगे. पहली पारी में 15 रनों की लीड लेने के बाद जब इंडियन ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी तो कमाल हो गया. कमाल ये कि दोनों ने पहली दफा किसी विदेशी दौरे पर 50 रनों की पार्टनरशिप की. जी हां, पहली बार. केएल राहुल और मुरली विजय ने जो गलती पहली पारी में की थी, वो यहां दोबारा नहीं दोहराई. दोनों ये कसम खाकर उतरे थे कि क्रीज पर टाइम बिताना है. हुआ भी यही, पहले 10 ओवरों में सिर्फ 19 रन बनाए. 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर पारी का पहला चौका मारा. मगर दोनों का यूं टिकना ऑस्ट्रेलिया को खलने लगा था. इसलिए यहां 11वें ओवर में एक मजेदार चीज देखने को मिली. ओवर पैट कमिन्स का था. सामने केएल राहुल थे. कमिन्स ने शॉर्ट और बाहर निकलती हुई गेंद फेंकी. राहुल ने उसे जोर से खेलने के लिए बल्ला तलवार की तरह चलाया मगर वो बीट हो गए. राहुल ने तुरंत ग्लव्स चेंज करने का इशारा किया. कमिन्स ने राहुल के पास आकर कुछ कहा. ऐसा लगा जैसे इस तेज गेंदबाज ने केएल राहुल को कहा कि रन बल्ले से बनेंगे, ग्लव्स से नहीं. फिर ग्लव्स चेंज करके अगली गेंद पर राहुल ने कट शॉट खेलकर चौका मार दिया. पैट कमिन्स ने फिर हाथ का इशारा करने ग्लव्स के बारे में कुछ कहा. मानों कह रहे हों कि ह्यूमिडिटी बहुत है, हाथ में पसीना आ रहा है. उसके बाद राहुल ने कवर्स के ऊपर से छक्का मार दिया. केएल राहुल 44 रनों की एक जरूरी पारी खेली और इंडिया को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. मगर खास बात ये कि पैट कमिन्स की किसी भी बात का जवाब केएल राहुल ने मुंह से नहीं दिया. वो लगातार चुप रहे और रन बनाते रहे. मुरली विजय और केएल राहुल के आउट होने के बाद पुजारा और कोहली ने पारी को थीमा मगर मजबूती से आगे बढ़ाया और दिन खत्म होने तक इंडिया ने 161 रनों की लीड ले ली है. पुजारा 40 रन और रहाणे 1 रन बनाकर नाबाद हैं. केएल राहुल की इस 44 रनों की पारी से ऑस्ट्रेलिया के दिमाग में एक बात तो बैठ गई है कि वो अब इंडिया के इस ओपनिंग पेयर को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. साथ ही स्लेजिंग भी काम नहीं आएगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement