The Lallantop

ठंड से बचाने के लिए बच्चे ने मेमने को तापा, मासूमियत पर फिदा इंटरनेट!

दिल जीत लेगा वीडियो!

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

सर्दी का मौसम है. कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इंसानों के अलावा जानवरों को भी ठंड लगती है. ठंड से बचने के लिए इंसान तो जुगाड़ कर लेते हैं लेकिन बेजुबान जानवर ऐसा नहीं कर पाते. इसी के लिए कई लोग होते हैं जो आवारा जानवरों को ठंड में कपड़े पहना देते हैं. वैसे भी सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों और इंसानों के प्यार के कई वीडियो चलते रहते हैं. हाल ही में हमने आपको एक वीडियो दिखाया था जिसमें एक शख्स अपनी शादी में पालतू कुत्ते को बाइक पर बैठाकर वेडिंग वेन्यू पर एंट्री लेता है. अगर आपने वो वीडियो नहीं देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब ऐसा ही एक और प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसमें एक बच्चे ने ऐसा काम किया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है. बच्चा सर्दी में आग ताप रहा है और उसके पास एक मेमना है. वो अपने साथ-साथ मेमने को भी ताप रहा है ताकि मेमना भी ठंड से बचा रहे. वीडियो आईएएस डॉ. सुमिता मिश्रा ने शेयर किया है. साथ में लिखा कि बचपना बचा रहे तो मानो दुनिया बची रहेगी.' वीडियो काफी देखा जा रहा है. हालांकि वीडियो की तारीख और जगह के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

वीडियो देख लोग भावुक हो रहे हैं. लोगों ने कहा कि इसीलिए कहा जाता है कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं.' किसी ने कहा कि मानवता भगवान दी हुई शिक्षा है. इसमें अपनापन दिखता है.' एक ने लिखा कि बड़े भी बच्चों जैसे होते तो कितना अच्छा होता.' कुल मिलाकर लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वे इस पर तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: अडानी को पठान से जोड़ जनता ने गुड न्यूज खोज ली, क्या वापसी करेगा अडानी ग्रुप?

Advertisement
Advertisement