The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Groom Enters Wedding Venue With his Pet Dog On Bike viral

दूल्हे ने अपने कुत्ते के साथ मारी शादी में एंट्री, हर कोई हक्का-बक्का!

'लाइफ हो तो ऐसी'

Advertisement
pic
5 दिसंबर 2022 (अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022, 06:56 PM IST)
Dog In Wedding Video Viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

कुत्तों और इंसानों के रिश्ते पर खबरें काफी चलती रहती हैं. कभी अच्छी तो कभी बुरी. हाल ही हमने आपको एक शख्स और उसके पेट डॉग के रिश्ते की खबर बताई थी कि कैसे वो अपने पेट डॉग को बाइक पर बैठाकर पूरा देश घुमा रहा है. वो अपने पेट डॉग को दिल्ली से लद्दाख बाइक पर ले गया था. अगर आपने वो खबर मिस कर दी है तो आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब इसी रिश्ते से जुड़ा एक वीडियो काफी चल (Social Media Viral Video) रहा है. वीडियो एक शादी में दूल्हे की एंट्री (Desi Groom Enters Wedding Venue With Pet Dog On A Bike) का है. अब इस वीडियो में वायरल होने जैसा क्या है?

वीडियो वायरल होने की वजह है कुत्ता. इस वीडियो में दूल्हा अपनी शादी में बाइक पर एंट्री ले रहा है. अकेले नहीं बल्कि अपने पेट डॉग के साथ. दूल्हा बाइक चलाकर वेडिंग वेन्यू में एंट्री करता है और उस पर कुत्ता भी बैठा है. वीडियो दर्शन नंदू नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. शेयर होने के बाद वीडियो 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. लोग कह रहे हैं कि हर कुत्ते को ऐसा परिवार मिले. पहले आप भी देखिए ये वायरल वीडियो...

इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट रहे हैं. कह रहे हैं कि हर डॉगी को ऐसा ही परिवार मिले. कुछ लोग वीडियो देख भावुक हो गए. किसी ने लिखा कि शख्स ने अपने पेट डॉग को भी परिवार जितनी ही इज्जत दी है. किसी ने कहा कि ये अब तक का बेहतरीन वीडियो है. लोगों ने तो इस मामले पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं. वैसे आपका इस पूरे वीडियो पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए आप बने रहिए द लल्लनटॉप के साथ.

देखें- ‘बेगानी’ शादी में खाना खाने वाले लड़के का असली सच!

Advertisement

Advertisement

()