केरल में एक महिला 15 साल पहले अपने घर से लापता हो गई थी. उसकी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी. अफवाह फैली थी कि वो सारे गहने लेकर अपने पति को छोड़ किसी और के साथ चली गई है. अब पुलिस को उस महिला के अवशेष मिले हैं. कहां से? उसके पति के घर से. केरल पुलिस को गुमशुदा महिला के पति के घर के सेप्टिक टैंक में महिला के अवशेष मिले हैं. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं प्राइम सस्पेक्ट मृतक महिला के पति को माना जा रहा है, जो अभी विदेश में है.
15 साल पहले लापता, पति के घर में बॉडी पार्ट्स... पुलिस ने जिस तरह सॉल्व किया ये केस, पढ़ते रह जाएंगे!
केरल पुलिस के मुताबिक 27 साल की कला आलाप्पुड़ा के मान्नार से 2008-2009 के दौरान लापता हुई थीं. तब उनकी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई थी.


इंडिया टुडे की शिबीमोल केजी की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 साल पहले गुमशुदा हुई मृतक महिला का नाम कला था. कला की शादी अनिल कुमार नाम के शख्स से हुई थी. कला और अनिल अलग-अलग समुदायों से थे. परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी की थी. उनका एक बेटा भी हुआ.
ये भी पढ़ें- बेटी ने अपने पिता को मारकर जला दिया, पति ने भी दिया साथ, 4 महीने बाद कैसे खुला केस?
अधिकारियों ने बताया कि 27 साल की कला आलाप्पुड़ा के मान्नार से 2008-2009 के दौरान लापता हुई थीं. तब उनकी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई थी. उनके किसी और के साथ चले जाने की अफवाह फैली थी.
पुलिस को मिले हत्या के सबूतहालांकि, कुछ महीने पहले अम्बलप्पुड़ा पुलिस स्टेशन में कला के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कला के पति अनिल कुमार के घर में सेप्टिक टैंक की जांच की. जांच में पुलिस को कला की हत्या की पुष्टि करने वाले काफी सबूत मिले.
इस मामले में कला के पति अनिल कुमार को प्राइम सस्पेक्ट माना जा रहा है. पुलिस ने बताया कि अनिल फिलहाल इजरायल में है. इस केस के प्राइम सस्पेक्ट को वापस केरल लाने के लिए पुलिस जरूरी कदम उठा रही है. बताया जा रहा है कि कला की गुमशुदगी के बाद अनिल ने दूसरी शादी कर ली थी और अभी वो इजरायल में काम कर रहा है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में आगे की जांच जारी है.
वीडियो: 16 साल के लड़के ने 9 साल की बच्ची की हत्या कर दी, वजह चौंका देगी




















