The Lallantop

आखिरकार कश्मीर से आई अच्छी खबर

जो आपका सर गर्व से ऊंचा कर देगी

Advertisement
post-main-image
तजमुल इस्लाम
तजमुल इस्लाम वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर भारत लौट आई है. लोगों ने कश्मीर की इस आठ साल की वर्ल्ड चैंपियन का भारत में जोरदार स्वागत किया और देश का नाम रौशन करने के लिए शुक्रिया कहा. इटली के आड्रिया शहर में चल रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप में अमेरिकी खिलाड़ी को मात देते  हुए तजमुल ने इस खेल में अपने देश को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया. जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले की तजमुल ने चैंपियनशिप के साथ ही एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. तजमुल सब जूनियर कटेगरी की ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी बनी जिसने गोल्ड मेडल जीता है. https://twitter.com/ANI_news/status/798489053360308224?ref_src=twsrc%5Etfw चैंपियनशिप में उन्हें किकबॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भेजा. कोच मास्टर फासिल अली के मुताबिक पांच दिन की चैंपियनशिप में तजमुल ने अपने सभी छह मुकाबले जीते. तजमुल की जीत के बाद तार्कपोरा गांव में खुशी का माहौल है. तजमुल आर्मी गुडविल स्कूल में पढ़ती है. तजमुल के पिता एक ड्राइवर हैं. तजमुल ने किकबॉक्सिंग की शुरुआत 2014 में की थी. जब वो स्टेडियम के पास से गुजर रही थी, तभी उसने लड़कों और लड़कियों को ट्रेनिंग करते हुए देखा. उन्हें पंच मारते हुए देखा. और तभी तजमुल ने अपने पापा से कहा कि वो भी उनमें शामिल होना चाहती हूं. पापा ने भी इजाजत दे दी. इस तरह तजमुल का सफर शुरू हो गया. तजमुल के बड़े भाई और दो बहनें भी किक बॉक्सिंग करती हैं. जम्मू और कश्मीर राज्य के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने तजमुल की इस अचीवमेंट को जम्मू कश्मीर और देश के लिए गौरवपूर्ण बताया.
इस धमाकेदार जीत के बाद तजमुल इस्लाम ने एक इंटरव्यू में बताया "वर्ल्ड चैंपियन बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. फासिल सर ने जब अकैडमी स्टार्ट की तो मैंने भी उसमें हिस्सा लिया था. इस अकैडमी के बारे में मेरे ब्रदर-सिस्टर ने बताया. फिर सर ने मुझसे मेहनत कराई. फासिल सर के साथ योगेश सर और रावत सर ने भी मुझे बहुत सिखाया. हमने भी दिल लगा के प्रैक्टिस की. फिर जाकर गोल्ड आया. पहले जब मैं टीवी पर फाइट देखती थी तो सोचती थी कि मेरी नाक टूट जाएगी तो क्या होगा..हाय..पापा क्या सोचेंगे..फिर भी मैंने खेलना जारी रखा. स्टेट खेल गई फिर भी डर लगता था. सर ने बताया कुछ नहीं होगा, हौसला रख. फिर तुझे गोल्ड आएगा. जब मैं इटली जा रही थी तो मैं सोच रही थी कि वर्ल्ड के सबसे अच्छे फाइटर आएंगे वहां, न जाने क्या होगा..डर लगता था कि कहीं हार न जाऊं. फिर मैंने सोचा कि कश्मीर का सवाल है. इंडिया का सवाल है. और मैं लगातार खेलती गई और गोल्ड हासिल किया."
आप भी देखिये इस क्यूटी पाई किकबॉक्सर का प्यारा सा इंटरव्यू : https://youtu.be/hyVb-Hy4r8A तजमुल इस्लाम पिछले साल नेशनल चैंपियन बनी थी और इस साल वर्ल्ड चैंपियन बनी है. इस विक्ट्री को तजमुल ने अपने देश को डेडिकेट किया. फिर अपने सर, ब्रदर-सिस्टर और पैरेंट्स को.

ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है 


सिर्फ कप नहीं, दिल भी जीतते हैं बीरेंद्र लाकड़ा!

पीटी उषा को 2 बार हराने वाली एथलीट, जो हीरोइन भी थी

ये आदमी खिलाड़ियों को महंगी कारें गिफ्ट करता है

खिलाड़ी किस वजह से करते हैं इतना सेक्स

साथी हाथ बढ़ाना: ओलंपिक के ट्रैक पर जीत गई इंसानियत

   

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement