The Lallantop

आत्महत्या करने निकला था, नाबालिग बेटी को मार डाला, खुद मिसिंग रिपोर्ट भी लिखवाने गया

आरोपी पिता मीडिया से बात कर इंसाफ भी मांग रहा था.

Advertisement
post-main-image
पत्नी से झगड़ा कर घर से निकला था आरोपी इकबाल (फोटो- आज तक)

29 मार्च को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा इलाके में एक बच्ची की लाश मिली थी. उसके गले पर काटे जाने के निशान थे. पुलिस चार दिनों से आरोपी को खोजने में जुटी थी. अब पता चला कि बच्ची के पिता ने ही उसकी हत्या कर दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 3 अप्रैल को आरोपी मोहम्मद इकबाल खटाना को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया है कि आरोपी घर से आत्महत्या करने निकला था. लेकिन बाद में उसने अपनी बच्ची को ही मार डाला. मामला कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके का है. घटना के 4 दिन बाद पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज तक से जुड़े अशरफ वाणी की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी इकबाल पेशे से ड्राइवर है. इकबाल ने पुलिस को बताया है कि बीते एक साल से पत्नी के साथ उसके रिश्ते सही नहीं हैं. 29 मार्च की शाम भी इकबाल और उसकी पत्नी नगीना बेगम के बीच बहस हुई. बहुत देर तक झगड़ा करने के बाद वो किचन में जाकर एक चाकू लिया और उसे छिपाते हुए घर से निकल गया. घर से बोलकर निकला कि टायर का पंक्चर बनाने निकल रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इकबाल के घर से निकलते ही उसकी 9 साल की बेटी उजमा भी पीछे-पीछे निकल गई. उसने पापा से 5 रुपये मांगे. इकबाल ने उसे 10 रुपये दे दिये. घर के लोगों को लगा कि उजमा पापा के साथ चली गई. इकबाल बेटी उजमा को अपनी गाड़ी में लेकर खुरहामा बस स्टैंड के पास गया था. इकबाल ने पुलिस को बताया कि घरेलू झगड़ों से वह काफी परेशान था, इसलिए उसने उजमा का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई.

Advertisement
खुद थाने में मिसिंग रिपोर्ट लिखवाने गया

बच्ची की हत्या के बाद लाश को ठिकाना लगाने के लिए वो तरकीबें ढूंढने लगा. इसके बाद डेड बॉडी को पास की एक जगह पर ले गया. वहां उसने उसी चाकू से बच्ची का गला काट दिया. वहां से भागकर वह सीधे घर के लिए निकल गया. जब घरवालों ने उजमा को साथ नहीं देखा तो उसे खोजना शुरू किया. पास की मस्जिदों के लाउडस्पीकर से उसी रात आवाज लगवाई गई.

इसके बाद, इकबाल कुछ लोगों के साथ स्थानीय थाने में उजमा की मिसिंग रिपोर्ट लिखवाने पहुंच गया. पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले इकबाल ने मीडिया को भी बयान दिया. उसने बताया था कि जब थाने में शिकायत देने गया तो पुलिस के जरिये पता चला कि किसी बच्ची की लाश मिली है. 

इकबाल ने मीडिया से कहा था कि उसे इंसाफ चाहिए. पत्नी ने भी मीडिया से रोते हुए कहा था कि उन्हें न्याय चाहिए. उस वक्त नगीना को नहीं पता था कि बेटी का कातिल उसके बगल में ही खड़ा है!

Advertisement

वीडियो: कश्मीर गए गुजरात के ठग ने सुरक्षाबलों, डीएम, पुलिस के साथ जो किया, देख पूरा देश हैरान है!

Advertisement