The Lallantop

लखनऊ में कश्मीर के व्यापारियों के ड्राई फ्रूट्स फेंकने का आरोप, पुलिस क्या बोली?

व्यापारियों ने कहा कि वो इतनी दूर रोजी-रोटी कमाने आते हैं और उन्हें गालियां मिलती हैं.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट. (फोटो: सोशल मीडिया)

लखनऊ (Lucknow) के गोमती नगर में कुछ लोगों पर कश्मीर के व्यापारियों (Kashmir Traders) के साथ बदसलूकी के आरोप लगे हैं. कश्मीर के ये व्यापारी ड्राई फ्रूट्स बेच रहे थे. आरोप है कि एक गाड़ी में आए कुछ लोगों ने इनसे बदसलूकी की और उनके ड्राई फ्रूट्स गोमती नदी में फेंक दिए. भीड़ बढ़ती देख आरोपी अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
‘कस्टमर को भी परेशान किया’

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ के गोमती नगर इलाके में लोहिया पथ पुल पर कश्मीर से आए कुछ व्यापारी ड्राई फ्रूट्स बेच रहे थे. आरोप है कि तभी एक कार से दो लोग आए और खुद को अधिकारी बताने लगे. जिसके बाद उन्होंने इन व्यापारियों की दुकान से ड्राई फ्रूट्स उठाकर फेंकना शुरु कर दिया और उनके साथ अभद्रता भी की. उस दौरान दुकान पर एक कस्टमर भी था. उन लोगों ने उससे भी अभद्रता की और उसके हाथ से ड्राई फ्रूट्स का पैकट छीनकर पुल से नीचे नदी में फेंक दिया. जब विवाद को देखकर वहां भीड़ इकट्ठा होने लगी, तो दोनों आरोपी अपनी कार छोड़कर फरार हो गए.  

इधर इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यापारी कह रहा है,

Advertisement

‘हम 1090 पुल के पास माल बेच रहे थे, तो नगर निगम वालों ने कहा कि यहां दुकान मत लगाओ पुल पर लगाओ. जब हमने पुल पर दुकान लगाई, तो हमारी दुकान पर एक कस्टमर आए जो कि पेशे से वकील थे. खरीदारी के दौरान पैसों की बात हो रही थी. तभी एक कार में दो लोग आए और उन्होंने हमारा सामान फेंकना शुरु कर दिया. और कहने लगे की सामान दुकान यहां से हटाओ. उन्होंने वकील साहब के हाथ से माल छीनकर फेंक दिया. और फिर हमें गाली देने लगे. जब वकील साहब ने उन्हें टोका. तो वो उन्हें भी गाली देने लगे. जिसके बाद हमने पुलिस को कॉल की. और वो भाग गए. हमारे पास उनकी कोई आईडी नहीं है, जो है, वो उनकी यही गाड़ी है जिसे वो छोड़कर भाग गए हैं. पुलिस ने मामले पर FIR दर्ज कर ली है. ’

दुकानदार ने आगे बताया कि ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है. वो इतनी दूर से यहां कमाई करने आते हैं, तो उन्हें गालियां दी जाती हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. दुकानदारों ने बताया कि पुलिस हमेशा उनका साथ देती है. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें बहुत नुकसान हुआ है और फेके गए सामान में केसर के डिब्बे भी थे, जो काफी महंगे थे.

Advertisement
पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले के संदर्भ में पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की तरफ से प्रतिक्रिया आई है. कहा गया है कि जनसंपर्क अनुभाग स्मारक समिति LDA के सुपरवाइजर दीपक सिंह अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ पुल हो रहे साफ-सफाई के काम के चलते वहां मौजूद मेवा विक्रेताओं को पुल से दुकान हटाने को कह रहे थे. मेवा विक्रेताओं ने इसका विरोध किया था. जांच के दौरान मेवा फेंके जाने का कोई भी सबूत नहीं मिला है.  

वीडियो: लखनऊ में बारिश के बीच कमिश्नर रोशन जैकब का वीडियो वायरल, क्या है उनकी कहानी?

Advertisement