The Lallantop

BJP नेता के मर्डर के बदले में मो. फाजिल को मारा गया - कर्नाटक पुलिस का बड़ा खुलासा!

मोहम्मद फ़ाज़िल के अलावा और 5 लोग हिट लिस्ट में शामिल थे, पुलिस जुटी जांच में

Advertisement
post-main-image
प्रवीण नेट्टारू (बाएं ) की हत्या मोहम्मद फाजिल (दाएं) के मर्डर से 2 दिन पहले हुई थी | फाइल फोटो: आजतक

कर्नाटक (Karnataka) के मंगलुरु (Mangaluru) में मोहम्मद फाजिल (Mohammed Fazil) की हत्या भाजपा के युवा नेता प्रवीण नेट्टारू (Praveen Nettaru) की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी. ये जानकारी कर्नाटक की मंगलुरु पुलिस ने मंगलवार, 2 अगस्त को दी. मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार ने मीडिया को बताया कि फाजिल की हत्या के मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की आठ टीमें बनाई गई थीं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मंगलुरु पुलिस ने किया फाजिल मर्डर केस का खुलासा?

एसपी एन शशि कुमार ने बताया,

“हत्या के लिए आरोपियों ने एक सफेद कार किराए पर ली थी. इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुहास शेट्टी, मोहन, गिरिधर, अभिषेक, श्रीनिवास और दीक्षित के रूप में हुई है. इस हत्याकांड की साजिश एक होटल में रची गई थी. जिसके तहत सुहास शेट्टी और गिरिधर ने हमला करने की योजना बनाई थी. सुहास शेट्टी, मोहन और अभिषेक ने फाजिल पर हमला किया था. जिसकी वजह से उनकी जान चली गई.”

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एसपी एन शशि कुमार ने आगे कहा,

“26 जुलाई को बीजेपी नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद इन लोगों ने 6 नामों की एक सूची बनाई. इसमें फाजिल का नाम शामिल था. हमारी पड़ताल से पता चला है कि इसके बाद मोहम्मद फाजिल को खास तौर पर निशाना बनाया गया था. उन्होंने फाजिल के घर पर नजर रखी, उसकी पहचान की और फिर उसे निशाना बनाया. कोई गलत का मामला नहीं है. इनका टारगेट फाजिल ही था.”

मोहम्मद फाजिल की हत्या करने वाले 3 आरोपी हिस्ट्रीशीटर 

मंगलुरु पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सूची में अन्य 5 नाम किन लोगों के हैं. मंगलुरु पुलिस के मुताबिक, फाजिल मर्डर केस में पकड़े गए गए 6 आरोपियों में से 3 हिस्ट्रीशीटर हैं. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी सुहास शेट्टी के खिलाफ पहले से ही 4 मामले दर्ज हैं. जिनमें एक हत्या का मामला भी शामिल है. जबकि आरोपी अभिषेक के खिलाफ 2 मामले हैं और दीक्षित पर 3 केस चल रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि 28 जुलाई की रात मंगलुरु के सूरथकल में 23 वर्षीय मोहम्मद फाजिल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इसके तुरंत बाद फाजिल को अस्पताल ले जाया गया था. जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया था. फाजिल की हत्या से पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया था. जिसके मद्देनजर सूरथकल, मुल्की, बाजपे, पनाम्बुर में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है. इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात है.

फाजिल की हत्या से 2 दिन पहले 26 जुलाई को मंगलुरु में बीजेपी के युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की दो लोगों ने हत्या कर दी थी. प्रवीण दुकान बंद करके लौट रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी. मैंगलोर के दक्षिण कन्नड़ इलाके की पुलिस ने प्रवीण मर्डर केस में दो लोगों जाकिर (29) और शफीक (27) को गिरफ्तार किया है. ये कथित तौर पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े हैं.

वीडियो देखें: कर्नाटक के सब-इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले की पूरी कहानी, जिसमें IPS समेत 70 लोग गिरफ़्तार

Advertisement