The Lallantop

कर्नाटक सीएम पद के लिए तीसरे दावेदार की एंट्री, सिद्धारमैया, शिवकुमार को झटका लग जाएगा

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने सोचा भी नहीं होगा कि ऐसा हो जाएगा.

Advertisement
post-main-image
कौन होगा कर्नाटक का अगला सीएम? (तस्वीर- पीटीआई)

कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? आपका जवाब- सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार. आपका जवाब सही है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में अब तक इन्हीं दोनों कांग्रेस नेताओं की चर्चा है. राजनीतिक जानकार भी यही मानकर चल रहे हैं डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया में से ही कोई कर्नाटक का अगला सीएम बनेगा. लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर ने अपनी टांग अड़ा कर मामले को दिलचस्प बना दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस आलाकमान उन्हें सीएम पद ऑफर करेगी तो वो इसे स्वीकार कर लेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे/आजतक से जुड़े अनागा की रिपोर्ट के मुताबिक सीएम पद को लेकर मची गहमागहमी के बीच जी परमेश्वर ने कहा है,

"मैं ऐसा नेता हूं जो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में विश्वास रखता है. मेरे कुछ सिद्धांत हैं. मैं भी अपनी तरफ से 50 विधायक लाकर दिखा सकता हूं. लेकिन पार्टी के सिद्धांत मेरे लिए ज्यादा अहम हैं. मैंने पहले ही कहा है कि अगर हाई कमान मुझे ये मौका देगा तो मैं इसे स्वीकार करूंगा. मैंने नहीं कहा कि मैं इसे अस्वीकार कर दूंगा. पार्टी आलाकमान भी ये बात जानता है."

Advertisement

जी परमेश्वर ने आगे कहा,

"मैंने पिछले 8 सालों में काफी मेहनत की है. उपमुख्यमंत्री के तौर पर भी काम किया है. वे सब जानते हैं. मैं क्यों बार-बार ऐसा कहूं? मुझे इसके लिए अपने पक्ष में माहौल बनाने की जरूरत नहीं है. इसका मतलब ये नहीं है कि मैं अयोग्य हूं."

जी परमेश्वर ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व पार्टी के लिए किए उनके कामों के बारे में जानता है, इसलिए उन्हें सीएम पद की दावेदारी करने के लिए किसी तरह की लॉबिंग करने की जरूरत नहीं है.

Advertisement
'लिंगायत हो अगला सीएम'

जी परमेश्वर के अलावा कर्नाटक में सियासी तौर पर रसूख रखने वाली लिंगायत कम्युनिटी की तरफ से भी सीएम पद को लेकर दावा ठोका गया है. समुदाय का नेतृत्व करने का दावा करने वाले संगठन ऑल इंडिया वीराशेवा महासभा ने कहा है कि राज्य का अगला सीएम लिंगायत समुदाय से होना चाहिए.

सोमवार, 15 मई को संगठन के अध्यक्ष अरुण कुमार पाटिल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "कांग्रेस लिंगायतों के समर्थन से जीती है. 39 निर्वाचित कांग्रेस विधायक लिंगायत समुदाय से आते हैं. इस समुदाय के पास सीएम पद के लिए कई योग्य उम्मीदवार हैं. उनका नाम सामने ना रखा जाना निराशाजनक है. एमबी पाटिल हैं, शामानुरु शिवाशंकरप्पा और ईश्वर खांडरे हैं. कर्नाटक लिंगायत एसोसिएशन इनमें से किसी एक को सीएम बनाने की अपील करती है."

वीडियो: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत का क्रेडिट किस नेता को दे दिया

Advertisement