The Lallantop

मध्यप्रदेश के सागर में कुएं से मिले 4 बहनों के शव, थोड़ी ही दूर मां की लाश मिली

MP Mother killed four daughter: मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक महिला ने अपनी चार बेटियों को कथित तौर पर बावड़ी में फेंकने के बाद आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला ने मानसिक तनाव के चलते ये कदम उठाया है. हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
post-main-image
महिला ने अपनी चार बच्चियों को बावड़ी में फेंक दिया था. (फोटो-इंडिया टुडे)

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक महिला ने अपनी चार बेटियों को कथित तौर पर बावड़ी में फेंकने के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तीन बच्चियों के शव कुएं से निकाल लिए गए हैं, जबकि 5 महीने की बच्ची के शव की तलाश जारी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला ने मानसिक तनाव के चलते ये कदम उठाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मृतक महिला की पहचान सविता बाई (28) के रूप में हुई है. उसकी बच्चियों के नाम अंशिका, रक्षा, दीक्षा और मनीषा हैं. Gनकी उम्र 5 महीने से 7 साल बताई गई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 12 मार्च को केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरिया गांव में हुई है. पुलिस ने बताया,

“सविता अपने ससुराल में ससुर, ननद और बेटियों के साथ रह रही थी. उसका पति चंद्रभान लोधी मजदूरी के लिए गांव से बाहर गया हुआ था. बुधवार, 11 मार्च की रात सभी लोग साथ में खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे. जब सुबह परिजन उठे, तो उन्हें ना ही सविता घर में मिली और ना ही बच्चियां. पहले उन्हें लगा कि वे आसपास कहीं गए होंगे.”

Advertisement

लेकिन जब काफी देर तक भी वो वापस नहीं आए, तो पड़ोसियों के साथ मिलकर परिजन उन्हें ढूंढने निकले. खोजबीन के दौरान उन्हें सविता का शव मिला. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. कुछ दूरी पर चलकर उन्हें कुएं में बच्चियों के शव दिखाई दिए. ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एक-एक कर अंशिका, रक्षा और दीक्षा के शव बाहर निकाले. पांच महीने की मनीषा के शव की तलाश की जा रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक का पति चंद्रभान पिछले करीब एक साल से घर से दूर रह रहा था. परिवार से उसका संपर्क भी बहुत कम हो गया था. इस वजह से वो मानसिक तनाव में थी. शायद इसीलिए उसने घटना को अंजाम दिया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. 

वीडियो: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर गोली चली, आरोपी को हथियार कहां से मिला?

Advertisement

Advertisement