The Lallantop

'करिश्मा मेरी है' वाला मामला थाने पहुंचा, फिर ऐसा पेच आया कि यकीन करना मुश्किल होगा!

फिल्मी अंदाज में धमकी भरा लेटर दूल्हे के घर के बाहर चिपका दिया गया था.

Advertisement
post-main-image
लेटर और सनी दोओल की फिल्म जीत पोस्टर. (फोटो: आज तक)

सनी देओल की एक फिल्म आई थी 'जीत'. उस फिल्म में सनी देओल करिश्मा कपूर के घर जाकर धमकाते हैं. अगर इस चौखट पर बारात आई, तो लाशे बिछा दूंगा. कुछ इसी अंदाज में हापुड़ में एक शख्स को धमकी मिली है. बस धमकी देने का अंदाज अलग है. धमकी देने वाले ने लड़के के घर के बाहर धमकी भरा लेटर चिपका दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्या है मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरीदपुर के मोंटू की शादी गढ़मुक्तेश्वर की रहने वाली करिश्मा से होनी है. शादी की तारीख 16 फरवरी तय हुई है. हड़कंप तब मचा, जब शादी से पहले लड़के के घर के बाहर धमकी भरा एक लेटर चिपका दिया गया. लेटर में लिखा था,

Advertisement

' कान खोलकर सुन मोन्टू सिंह दूल्हे राजा. करिश्मा मेरी है. बारात लेकर मत आना. नहीं तो तू जिंदा नहीं बचेगा. बारात को श्मशान बना दूंगा. जिस भाई को दावत के साथ गोली भी खानी हो बारात में आए. अभी तो हल्का ट्रेलर देकर जा रहा हूं बाकी फिल्म बारात में चलेगी.'

पुलिस का क्या कहना है?

जब हमने इस मामले में सिंभावली थाने के SSI अनिल कुमार से बात की तो उन्होंने बताया,

' कोई अज्ञात, लड़के के घर के बाहर धमकी भरा पोस्टर चिपका गया है. लड़की वालों की तरफ से कुछ निकलकर नहीं आ रहा है. लड़के वालों के परिवार का ही आपसी विवाद लग रहा है. लड़के वालों के घर में भाइयों में आपसी विवाद है. जिसमें लड़के के पिता अपने भतीजे पर शक कर रहे हैं. अभी जांच चल रही है. देखते हैं जांच में क्या सामने आता है.'  

Advertisement

इधर, जब हमने मोंटू के पिता जय सिंह से बात की, तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना को सिरे से नकार दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. हमारे घर के बाहर कोई भी पोस्टर नहीं लगा गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो परिजनों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की थी.
 

वीडियो: हापुड़ जिले में लड़की ने प्रपोजल ठुकराया तो पॉर्न क्लिप पर उसका नाम लगा वायरल कर दिया

Advertisement