The Lallantop

करन जौहर, वरुण धवन को बधाई, वो आज महान जो बन गए हैं

खुद बोलें तो मजाक, कंगना रनोट बोलें तो बड़बोलापन. वाह!

Advertisement
post-main-image
आईफा अवॉर्ड शो में कंगना का मज़ाक उड़ाया गया.
धीमे बोलो, धीमे चलो, धीमे बरतन उठाओ, धीमे हंसो, रोओ भी धीमी आवाज़ में. और तो और पेशाब भी करो तो आवाज़ न आए. ये पाबंदियां तोड़ दीं. अच्छा! चलो ठीक है. बाहर जाओ. काम भी कर लो. लेकिन टीचर ही बनना. सेफ रहता है. अच्छा डॉक्टर, इंजीनियर बन जाओ. हंय?? एक्ट्रेस बनोगी? बनना तो सिर्फ काम से काम रखना. टीका-टिप्पणी करना तुम्हारा काम नहीं. काम क्या तुम्हें हक़ ही नहीं. समझी? कंगना नहीं समझी. वो न टीचर बनीं न डॉक्टर. घरवालों से लड़कर मुंबई आईं. 'गैंगस्टर' जैसी बोल्ड फिल्म से शुरुआत की. 'क्वीन', 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों से अपनी धाक जमाई. काम का लोहा भी मनवाया और टिप्पणी करने से भी 'बाज़' नहीं आतीं. इतनी 'हिमाकत' करने के बाद 'समाज' उन्हें माफ़ कैसे कर सकता है. वो कैसे किसी को कुछ कह सकती हैं. उनकी बोलती तो बंद करा ही देनी चाहिए. ठीक यही काम किया है करण जौहर ने. और जब लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू किया तो झट से माफी मांग ली. करण ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा,
'मैं पूरी तरह इस बात पर विश्‍वास करता हूं कि परिवारवाद काम नहीं करता. अगर कुछ मायने रखता है तो वह है सिर्फ टैलेंट, मेहनत और समर्पण. जो हमने कहा था, वह सिर्फ मजाक था और मुझे लगता है वह गलत जगह पर, गलत तरीके से ले लिया गया. मुझे इसका दुख है.'
इससे पहले वरुण ने ट्वीट कर माफी मांग ली थी,
'मेरी हरकत से किसी को भी दुख पहुंचा मैं उसके लिए माफी चाहता हूं.' varun

क्या है पूरा मामला

कंगना ने करण के शो 'कॉफी विद करन' में उन्हें परिवारवाद का समर्थक बताया था. उस वक़्त तो करण कुछ कह नहीं पाए. लेकिन तब लगी मिर्ची ने अब कड़वाहट उगली है. आईफा अवॉर्ड शो में. हुआ कुछ यूं कि वरुण धवन मंच पर पहुंचे अपना इनाम लेने. फिल्म ‘ढिशूम’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार करार दिया गया था. मंच को संभाल रहे सैफ ने मजाक में कहा कि वरुण आज इस मुकाम पर अपने पिता की वजह से हैं. इस पर वरुण ने सैफ से कहा कि वो अपनी मां (शर्मिला टैगोर) की वजह से इस मुकाम पर हैं. इसके बाद करण ने कहा कि वो आज जो कुछ भी हैं वो अपने पिता की वजह से हैं. और फिर तीनों ने ज़ोर से चिल्लाया, 'नेपोटिज़्म रॉक्स'. चिल्लाने के बाद तीनों गाना गाने लगे, 'बोले चूड़ियां, बोले कंगना'. इस पर करण ने कहा, 'कंगना न ही बोले तो अच्छा है... कंगना बहुत बोलती हैं.' कंगना का नाम पहले भी 'विवादों' में रहा है. पहले ऋतिक रोशन, फिर अध्ययन सुमन ने एक के बाद एक उनपर हमला किया. उन्हें चुड़ैल बुलाया गया, ये कहा गया कि वे अपने पीरियड के खून से काला जादू करती हैं. मगर कंगना सभी के खिलाफ अकेले खड़ी रहीं. कंगना ही नहीं, और कई एक्टर हैं इंडस्ट्री में जो भाई-भतीजावाद से लड़ रहे हैं. लड़ते रहेंगे. और एक्टिंग के नए मकाम छूते रहेंगे.

ये भी पढ़ें-

'सिमरन' फिल्म के लेखक अपूर्व असरानी ने कंगना के बारे में किया खुलासा हां-हां, प्रियंका शाहरुख़ की प्रेमिका थीं क्योंकि दोनों के पास भूरी जैकेट है

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement