अक्सर लोग कहते हैं कि कला या साहित्य की कोई सीमा नहीं होती. गीत, संगीत में भी ऐसा ही कुछ है. यह मजहबों और सरहदों की दीवार को नहीं मानता है. बंदिशों को बार-बार तोड़ता रहता है. उससे भी बढ़कर कला को सहेजने वाले हजारों-लाखों अनजाने लोग हैं. जो भीड़ में अपने कोर टैलेंट को वर्षों भीतर छुपाए दुनिया की आपाधापी में लगे रहते हैं. लेकिन, सोशल मीडिया अक्सर भीड़ में खोए ऐसे लोगों को दुनिया के सामने ला देती है.
पाकिस्तानी जोकर ने जीता भारतीयों का दिल, लोग कहने लगे ये हमें जोड़ सकता है!
यूट्यूब पर आरिफ की आवाज को सुनते ही लोग उनकी तारीफ करने लगे. वहीं ट्विटर पर भी इस वीडियो को एक शख्स ने शेयर किया. जिसके बाद भारत में भी कई लोगों ने उनकी आवाज के फैन हो गए.


ट्विटर पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो (Video) पाकिस्तान (Pakistan) के कराची (Karachi) का है. जिसमें जोकर (Joker) की वेशभूषा में एक शख्स हिंदी गानों को गा रहा है. उसके गाने को सुनकर सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, भारत में भी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. कराची की सड़क पर हिंदी गानों को तसल्ली से गुनगुनाने वाले इस शख्स का नाम आरिफ खान है. और वीडियो बनाने वाला पाकिस्तान का एक यूट्यूबर अहमद खान है. अहमद ने करीब एक हफ्ते पहले इस वीडियो को यूट्यूब पर डाला था.
कराची की सड़क पर वीडियो बनाते हुए अहमद खान जोकर बने आरिफ से पूछते हैं कि वह क्या कर रहे हैं. इस पर आरिफ जवाब देते हैं,
"बच्चों को हंसा रहे हैं भाई. कोई छीनाझपटी या चोरी डकैती थोड़ी कर रहे हैं."
इसके बाद अहमद पूछते हैं कि वे और क्या करते हैं. तो आरिफ जवाब देते हैं कि वे गाना भी गाते हैं. फिर अहमद उन्हें कुछ गाने को कहते हैं.
एक के बाद एक बेहतरीन गाने गाए
अहमद के बोलने की ही देर थी. आरिफ शुरू हो गए. उन्होंने अग्निपथ फिल्म में सोनू निगम का गाया हुआ गाना 'अभी मुझ में कहीं...' गाया. वीडियो बनाते हुए अहमद उनकी तारीफ करते हैं. उन्हें कुछ और सुनाने को कहते हैं. इसके बाद आरिफ राहत फतेह अली खान का गाया हुआ 'जरूरी था...' गाने लगते हैं. फिर अरिजीत सिंह का गाया 'खामोशियां...' भी गाते हैं.
यूट्यूब पर आरिफ की आवाज को सुनते ही लोग उनकी तारीफ करने लगे. वहीं ट्विटर पर भी इस वीडियो को एक शख्स ने शेयर किया. जिसके बाद भारत में भी कई लोगों ने उनकी आवाज के फैन हो गए.
'संगीत ही हमें जोड़ सकता है'
बॉलीवुड लिरिसिस्ट वरुण ग्रोवर ने भी आरिफ के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा,
"हमारे प्रिय अमिताभ भट्टाचार्य के शब्द कराची में खूबसूरती से गूंज रहे हैं."
'अभी मुझ में कहीं...' गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने ही लिखा है. ट्विटर पर एक और यूजर हर्षल लिखते हैं,
“एक रिमाइंडर है कि संगीत और सिर्फ संगीत ही बॉर्डर के दोनों तरफ हमें जोड़ कर सकता है.”
यूट्यूब पर एक शख्स इंद्रजीत सिंह ने वीडियो के कमेंट में लिखा,
"आपने मुझे रुला दिया भाई. सीमाएं हमें बांट सकती हैं. लेकिन इन सबके अलावा, एक जगह है जहां मैं आपकी आवाज को घंटों सुनकर सोने जा सकता हूं. खूब सारा प्यार"
इस वीडियो में आरिफ ये भी बताते हैं कि वे सड़क पर बच्चों को हंसाकर अपने परिवार का पेट पालते हैं. अहमद खान उनसे अपना मोबाइल नंबर भी शेयर करने को कहते हैं, ताकि कोई म्यूजिक डायरेक्टर या इस पेशे से जुड़ा कोई उनकी मदद कर सके. आरिफ का नंबर है +92 3313379163. अगर आप भी चाहते हैं कि ऐसे कलाकारों को कोई स्पेस मिले तो उनकी मदद कर सकते हैं.





















