"नाले की साफ-सफाई के लिए बैंक को एक नोटिस भेजा गया था. ताकि बिल्डिंग खाली की जा सके. इस बीच ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट में बैंक की बिल्डिंग और पास स्थित एक पेट्रोल पंप को नुकसान पहुंचा है."रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद मौके पर बॉम्ब स्क्वाड को बुलाया गया. इस स्क्वाड ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ब्लास्ट की वजह नाले में गैस का इकट्ठा हो जाना है. वहीं पुलिस के मुताबिक, इस ब्लास्ट के पीछे कोई आतंकी गतिविधि अभी तक सामने नहीं आई है.
पाकिस्तान: कराची में जोरदार धमाका, 12 की मौत, 13 घायल
कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका.
Advertisement

Karachi में हुए ब्लास्ट में एक बैंक की बिल्डिंग आंशिक रूप से ढह गई. (फोटो: ट्विटर)
पाकिस्तान के कराची शहर में हुए ब्लास्ट में कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की खबर है. इस ब्लास्ट में 13 लोग घायल भी हुए हैं. ब्लास्ट कराची शहर के शेरशाह इलाके के पराचा चौक पर हुआ. पाकिस्तान के प्रमुख अखबारों में से एक द डॉन ने पुलिस के हवाले से बताया है कि ब्लास्ट पराचा चौक में मौजूद एक नाले में हुआ है. द डॉन के मुताबिक, इलाके के SHO जफर अली शाह ने बताया कि नाला एक बैंक की बिल्डिंग के नीचे से गुजरता है. उन्होंने बताया,
यह ब्लास्ट इतना भयंकर था कि बैंक की बिल्डिंग आंशिक तौर पर ढह गई. वहीं आसपास के घरों की कांच की खिड़िकियां भी टूट गईं. पास खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा. ब्लास्ट के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कर्मचारी मौके पर पहुंच गए. एसोसिएट प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया. जहां 12 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. तीन लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. दूसरी तरफ, बिल्डिंग के मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की खबरें भी हैं. इस ब्लास्ट से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसपास की इमारतें और गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं. वहीं लोग भी मलबा हटाने में जुटे हुए हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















