The Lallantop

जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को सुनाया, कंगना रनौत ने तारीफ करते हुए क्या कहा?

कोर्ट में दोनों के बीच केस चल रहा है.

Advertisement
post-main-image
कंगना ने जावेद अख्तर की तारीफ की (फाइल फोटो-इंडिया टुडे)

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के एक वीडियो पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का रिएक्शन आया है. कंगना ने उनके बयान की तारीफ की है. कहा कि जावेद साहब पर सरस्वती जी की कृपा है. हैरानी की बात है कि दोनों के बीच कोर्ट में केस चल रहा है. जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस किया था. इस बीच कंगना का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, पाकिस्तान के लाहौर में उर्दू के मशहूर शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ की याद में एक समारोह रखा गया था. इसमें फेमस गीतकार और कवि जावेद अख्तर को गेस्ट के तौर पर इनवाइट किया गया. वहां लोगों को संबोधित करते हुए जावेद अख्तर ने मुंबई में 26/11 के हमलों के लिए पाकिस्तान को फटकार लगाई. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

जावेद अख्तर ने फैज फेस्टिवल में कहा,

Advertisement

हमने तो नुसरत और मेहदी हसन के बड़े-बड़े फंक्शन किए. लेकिन आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ. तो हकीकत ये है. चलिए अब हम एक दूसरे पर इल्जाम ना दें. अहम बात ये है आजकल जो फिजा इतनी गरम है, वो कम होनी चाहिए. हम तो बंबई के लोग हैं. हमने देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था. वो लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे, ना ही इजिप्ट से आए थे. वो लोग आपके मुल्क में अभी भी घूम रहे हैं. तो ये शिकायत अगर हर हिंदुस्तानी के दिल में है तो, आपको बुरा नहीं मानना चाहिए.

इस बयान को लेकर जावेद अख्तर की भारत में खूब तारीफ हो रही है. गीतकार के खिलाफ बोलने वाली कंगना रनौत भी उनके सपोर्ट में आ गईं. जावेद अख्तर की तारीफ करते हुए कंगना ने ट्विटर पर लिखा,

जब मैं जावेद साहब की कविता सुनती हूं तो लगता था ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है. लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में. तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में... जय हिंद जावेद अख्तर साहब. घर में घुसकर मारा... हाहाहा.

Advertisement

बता दें, जावेद अख्तर और कंगना रनौत के बीच कुछ सालों से विवाद चल रहा है. 2020 में जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस किया था. उनका आरोप था कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टेलीविजन इंटरव्यूज में आपत्तिजनक बातें कहीं. तभी से दोनों के बीच तनाव बना हुआ है.

इस लड़ाई में कंगना रनौत ने जावेद अख्तर पर गंभीर आरोप लगाए थे. कंगना ने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने मार्च 2016 में एक बैठक बुलाई थी, जहां उन्होंने कंगना को डराने की कोशिश की. इसको लेकर कंगना ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया था.

वीडियो: सिनेमा शो: कंगना रनौत बनेंगी चंद्रमुखी 2 में राजनर्तकी?

Advertisement