The Lallantop

कमला बन सकती हैं पहली इंडियन-अमेरिकन सीनेटर

कमला फिलहाल कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी से उनकी दावेदारी पक्की हो गई है. ये वही हैं जिनकी ओबामा ने इत्ती कर्री तारीफ कर दी थी कि मजाक बन गया था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस अमेरिकी कांग्रेस में पहली भारतीय-अमेरीकी सीनेटर बन सकती हैं. इस सीट के लिए उनको डेमोक्रेटिक पार्टी से हरी झंडी मिल गई है. अब उनकी दावेदारी हो गई है पक्की. मौजूदा सीनेटर बारबेरा बॉक्सर का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. उनकी जगह लेने के लिए कमला हैरिस और लैरेटा सानचेज उम्मीदवार थे. शनिवार को हुए वोटिंग में कमला को 78 परसेंट वोट मिले जबकि सानचेज को केवल 19 परसेंट. इस वोटिंग के बाद अटॉर्नी जनरल इंडॉर्समेंट के लिए 60 परसेंट वोट पक्के. अगर कमला ये चुनाव जीत गईं तो वो अमेरिकी सीनेट में जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी होंगी. कौन हैं कमला हैरिस पॉलिटिक्स के अलावा भी कमला हैरिस का नाम बड़ा मशहूर है. इनकी तारीफ में ओवरडोज देते हुए ओबामा ने सेक्सी और सबसे खूबसूरत अटॉर्नी जनरल कह दिया था. लोगों को बुरा लग गया था तो ओबामा सॉरी बोलने में पीछे नहीं रहे. कमला की लीडरशिप में अमेरिका में साइबर क्राइम को जड़ से मिटाने के लिए खास टीम बनाई गई थी. अमेरिका के इतिहास में पहली बार साइबर उत्पीडऩ से जुड़े किसी मामले में गुनहगार को 18 साल कैद की सजा सुनाई गई थी. यह गंदा आदमी लोगों की नंगी तस्वीरें खींच कर पोर्न वेबसाइट पर डाल देता था. फिर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता था. कमला पैदा हुई 20 अक्टूबर 1964 को कैल्फोर्निया के ऑकलैंड में. इनकी मां भारतीय हैं और पिता जमैका से हैं. 1960 में कमला की मां डॉक्टर श्यामला गोपालन चेन्नई से अमेरिका आ गई थी. कमला की एक छोटी बहन है. छोटी उम्र में उनके मां-पिता अलग हो गए. इनकी पढ़ाई हावर्ड यूनिवर्सटी औऱ यूनिवर्सटी ऑफ कैलिफॉर्निया से हुई है. 1990 में कमला अलमीडा काउंटी की डिप्टी अटॉर्नी थी. उस वक्त इन्होंने कैलिफॉर्निया स्टेट एसेंबली के स्पीकर विली ब्राउन को डेट किया था. दोनों शादी भी करने वाले थे पर सैन फ्रांसिस्को के मेयर चुने जाने के बाद विली ने ब्रेकअप कर लिया. 22 अगस्त 2014 को हैरिस ने कैलिफॉर्निया के अटॉर्नी डगलस इमहॉफ से शादी कर ली. कमला कैलिफोर्निया की पहली भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी जनरल हैं. इस पोस्ट पर आने वाली होने वाली वह पहली महिला हैं. 2010 के बाद 2014 में दोबारा इस पद के लिए चुनी गई. क्लिंटन के एक पूर्व सहयोगी क्रिस लेहाने ने कहा कि कमला के पास दुर्लभ प्रतिभा है, जिससे वह जल्द ही राष्ट्रीय हस्ती बन सकती हैं. लेहाने ने कहा, उन्हें महिला ओबामा कहकर बुलाते हैं. उन्हें महिला ओबामा कहना अधिक ठीक है क्योंकि वह प्रगतिशील विचारों वाली महिला हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement