The Lallantop

VIDEO: बुजुर्ग टीचर सड़क पार कर रहे थे, महिला पुलिस ने रोका, नहीं रुके तो लाठियों से पीटा

साइकिल से जा रहे थे बुजुर्ग.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट.

बिहार के कैमूर ज़िले (Kaimur) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो (Viral Video) में दो महिला पुलिसकर्मी एक बुजुर्ग व्यक्ति को पीट रही हैं. ताबड़तोड़ लाठियां बरसा रही हैं. पिट रहा व्यक्ति पूछ रहा है, 'मेरी गलती क्या है?'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो देखें - 

Advertisement

आजतक के रंजन कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक़, घटना कैमूर के भभुआ शहर की है. शुक्रवार, 21 जनवरी की. पीड़ित व्यक्ति एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं. वो स्कूल से पढ़ा कर वापस घर लौट रहे थे. सड़क पर जाम लगा था. वो अपनी साइकिल सड़क पार कर रहे थे. सड़क के किनारे फुटपाथ पर भी चलना मुश्किल था. इसी दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने बुज़ुर्ग को वहां से हटने से लिए कहा. मौक़े पर मौजूद लोगों ने कहा बताया कि कुछ टोका-टोकी के बाद महिला सिपाहियों ने बुज़ुर्ग को पीटने लगीं. 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पुलिसकर्मियों ने जाम हटाने के लिए एक सड़क का ट्रैफिक बंद किया था. इसी दौरान बुजुर्ग शिक्षक पैदल ही सड़क पार करने की कोशिश करने लगे. तब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और पीछे जाने को कहा. दोनों के बीच कहासुनी हो गई और फिर उन्हें पीटा. हालांकि, रंजन कुमार ने पीड़ित बुज़ुर्ग से बात भी की. उन्होंने साफ़ कहा कि उनकी कोई ग़लती नहीं थी. उन्हें न्याय चाहिए.

ये भी पढ़ें - सुरंग बनाकर आए चोर और यार्ड में खड़े रेल-इंजन को चुरा ले गए

Advertisement

DCP ने बताया है कि वीडियो वायरल होने की बात उनके संज्ञान में आई है. जांच की जा रही है. ये भी कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. कहा,

"ऐसा एक मामला हमारे सामने आया है. इस मामले में भभुआ के SDPO को जांच करके 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. रिपोर्ट के आते ही हम लोग सख्त कार्यवाही करेंगे. वीडियो देख कर लग रहा है कि यह पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला काम है. इस तरह की काम पुलिस से अपेक्षित नहीं है. बिल्कुल सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी."

गांव वालों ने भी कहा है कि पुलिस बस नाम के लिए सस्पेंड न करे. जिस तरह उन्हें सार्वजनिक तौर पर पीटा है, वैसे ही सार्वजनिक तौर पर उनसे माफ़ी मांगें. 

वीडियो: जब बिहार के MLA को बंदूक की नोक पर राज्यपाल के निवास ले गए और CM पद की शपथ ले ली!

Advertisement