The Lallantop

पूजा का सुसाइड लेटर, 'कुछ भी करो, लेकिन पत्रकार न बनो'

फरीदाबाद की जर्नलिस्ट पूजा का सुसाइड लेटर आया सामने, 'स्टिंग की वजह से सुसाइड करने की बात कही.'

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
1-2 मई की रात फरीदाबाद की जर्नलिस्ट पूजा तिवारी की मौत की खबर सामने आई. कहा गया कि पूजा ने 5वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया. वजह बताई गई कि पूजा ने एक डॉक्टर कपल के खिलाफ स्टिंग बनाया था. लेकिन इस स्टिंग के बाद पुलिस या मीडिया ने कोई मदद नहीं की. सूत्रों के मुताबिक, स्टिंग बनने के बाद से पूजा को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसी के चलते पूजा ने सुसाइड किया. पुलिस ने मामले में डॉक्टर कपल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. कैच न्यूज ने पूजा की आखिरी ऑडियो क्लिप के हवाले से कहा, 'पूजा तिवारी की मौत न तो स्वभाविक है. न ही ये सुसाइड है. हरियाणा पुलिस तमाम सबूतों के बावजूद इस मामले को घुमा रही है. क्योंकि पूजा की मौत से जुड़ा एक संदिग्ध हरियाणा पुलिस का इंस्पेक्टर है.' जिस वक्त पूजा ने सुसाइड किया, उस वक्त उनके साथ उनके दोस्त इंस्पेक्टर अमित वशिष्ठ और अमरीन खान भी थे. बताते हैं कि तीनों ने शराब पी हुई थी. पूजा के दोस्त भरत ने कहा, 'पूजा और अमित के बीच अक्सर लड़ाई होती थी. पूजा को सुसाइड के लिए उकसाया गया है.' गुरुवार को पूजा तिवारी का सुसाइड लेटर सामने आया है. पढ़िए पूजा का सुसाइट लेटर:
'मैंने अपने पेशे के साथ कोई गलत नहीं किया. आज जो कदम उठा रही हूं, उसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. मैंने एक स्टिंग किया था और जिसमें एक कुछ खुलासा किया था. मेरा न तो मीडिया या पुलिस में किसी ने साथ नहीं दिया. मैं गलत नहीं थी. मुझे अनिल गोयल, अर्चना गोयल और कुछ मीडियाकर्मियों ने गलत साबित करने की कोशिश की. I love you Maa-Papa. पूजा की आखिरी लाइन थी- कुछ भी करो, लेकिन पत्रकार न बनो.'
हालांकि पुलिस के मुताबिक, कुछ महीने पहले पूजा पर डॉक्टरों को ब्लैकमेल कर रुपये लेने का आरोप लगा था. पुलिस जांच कर रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement