मुंबई एयरपोर्ट पर लाखों डॉलर की गड्डियों के साथ पकड़ा
जेट एयरवेज की फ्लाइट का क्रू मेंबर करोड़ों रुपया लिए बैठा था. कस्टम वालों को पता चला तो धर लिया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू (DRI) की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा आदमी दबोचा है. बता रहे हैं कि ढेर सारी रकम लेकर जा रहा था. वो भी विदेशी करेंसी. उससे भी बड़ी बात वो जेट एयरवेज की फ्लाइट का क्रू मेंबर ही है. नाम है रिसली अगत. गुरुवार की सुबह एकदम तड़के 2.05 पर मुंबई से हॉन्ग कॉन्ग उड़ने के लिए तैयार थी फ्लाइट. उसका क्रू मेंबर अगत 12.45 पर अरेस्ट कर लिया गया. उसके पास 3 लाख 90 हजार डॉलर के नोट मिले हैं. मने लगभग 2.64 करोड़ रुपए. लोचा कित्ता बड़ा है ये तो जांच के बाद पता चलेगा.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















