The Lallantop

जेडीयू MLC के पूत ने पहले स्वीकारा फिर मर्डर से मुकरा

फरार रॉकी यादव पापा के प्लांट से धरा गया, और मम्मी जो थीं पार्टी से सस्पेंड हो गईं.

Advertisement
post-main-image
शूटिंग का शौकीन है रॉकी.
बिहार के गया में एमएलसी पूत धराए गए. ये वही है, जिसने गाड़ी ओवरटेक करने पर एक लड़के की जान ही ले ली थी. गया की एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि हमने छापे मारकर उसे बोधगया के मस्तपुरा इलाके से पकड़ा. वो अपने पापा बिंदी यादव के प्लांट में छुपा था. प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पर कुछ देर बार रॉकी मीडिया के आगे आया तो कहा उस दिन मैं दिल्ली में था, मैंने किसी को नहीं मारा. मम्मी ने बुलाया तो गया आया और सरेंडर कर दिया है. फिलहाल रॉकी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
https://twitter.com/ANI_news/status/729887127962587140
रॉकी का बयान ले लिया गया है. उससे विदेशी ब्रेटा पिस्तौल बरामद हुई है. गाड़ी लैंड रोवर भी उसी के नाम थी.
https://twitter.com/ANI_news/status/729888074205962241
घर पर भी छापा  मारा गया था. वहां से शराब बरामद हुई, बिहार में शराब बैन है. शराब का अलग मामला बनेगा. उधर जेडीयू वालों ने एमएलसी मनोरमा देवी को सस्पेंड कर दिया है.
rocky yadav with pistol
रॉकी यादव की पुरानी तस्वीर जिसमें उसने पिस्तौल पकड़ रखी है.

क्या हुआ था? यहां क्लिक करके पढ़िए 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रॉ़की यादव अपनी लैंड रोवर कार में दोस्तों को बैठाकर कहीं जा रहा था. इसी वक्त में बोध गया से अपने चार साथियों के साथ 20 साल का आदित्य कुमार सचदेवा जिला मुख्यालय लौट रहा था. आदित्य ने आगे बढ़ने के लिए गाड़ी ओवरटेक की. रॉकी इसी बात से चिढ़ गया. रॉकी ने अपनी कार की स्पीड बढ़ाई और आदित्य की कार के आगे जाकर गाड़ी लगा दी. आरोप है कि रॉकी ने कार से उतरकर आदित्य को गोली मार दी. कार में आदित्य के साथ बैठे लोगों के साथ भी मारपीट करने का आरोप रॉकी पर है.


rocky yadav guns pic(facebook)
ये फोटो रॉकी के फेसबुक पर पोस्ट की गई थी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement