The Lallantop

जया बच्चन ने राज्यसभा में सभापति को उंगली दिखाई, ट्रोल हुईं तो सपा बोली- ये देश का गुस्सा

BJP भी वीडियो शेयर कर समाजवादी पार्टी पर निशाना साध रही है.

Advertisement
post-main-image
सदन में जया बच्चन (साभार- संसद टीवी)

जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. वीडियो 9 फरवरी को बजट सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही का है. वीडियो में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन गुस्से में राज्यसभा के वेल में जाती दिख रही हैं, जहां वे राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की ओर उंगली दिखाते हुए कुछ कह रही हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस वीडियो को अब सोशल मीडिया पर शेयर कर लोग जया बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं. वहीं BJP भी वीडियो शेयर कर समाजवादी पार्टी पर निशाना साध रही है. वहीं सपा का कहना है कि जया बच्चन का गुस्सा पूरे देश का गुस्सा है. पहले बात करके है आरोपों की. 

बीजेपी प्रवक्ता अजय सहरावत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,

Advertisement

“राज्यसभा सांसद जया बच्चन का व्यवहार शर्मनाक है.”

बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने फोटो शेयर कर लिखा,

“अहंकार में चूर जया बच्चन राज्यसभा में उप-राष्ट्रपति को अंगुली दिखा रही हैं. लोकतंत्र के मंदिर में ऐसे लोग कैसे आ जाते हैं”

Advertisement

नेताओं के साथ ही बाकी यूजर्स भी वीडियो शेयर कर रहे हैं. लाला नाम के एक यूजर ने जया बच्चन को ट्रोल करते हुए लिखा,

“सोचा होगा कि वह एयरपोर्ट से बाहर आ रही हैं और कोई उनकी तस्वीर क्लिक कर रहा है”

राकेश शर्मा नाम के यूजर ने लिखा,

“जया बच्चन जी और महुआ मोइत्रा जी को तत्काल किसी मानसिक रोग विशेषज्ञ से अपना इलाज करवाना चाहिये साथ ही योगा करना चाहिये”

हालांकि मामले को लेकर लल्लनटॉप ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई से बात की. उनका कहना है कि उपराष्ट्रपति विपक्ष को विश्वास में नहीं ले पाए है. अमीक जामेई ने कहा,

"समाजवादियों ने जिस प्रकार अडाणी द्वारा देश के उपक्रम की लूट के खिलाफ लखनऊ से नई दिल्ली तक आवाज उठाई. केंद्र सरकार असहज हो गई, जया जी का आक्रोश देश का आक्रोश है उपराष्ट्रपति विपक्ष को विश्वास में नही ले पाए जो सदन के संरक्षक है!"

खैर आरोप-प्रत्यारोपों के बाद अब वीडियो पर बात कर लेते हैं. हुआ ये कि 9 फरवरी को अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर चर्चा के बीच राज्यसभा में हंगामा होने लगा. जहां हंगामा करने और कार्यवाही की रिकॉर्डिंग करने के आरोप में कांग्रेस सांसद रजनी पटेल को मौजूदा सत्र के शेष बचे दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया. इसी मामले को लेकर सपा सांसद जया बच्चन ने विरोध जताया और कांग्रेस सांसद का समर्थन किया. सपा सांसद का कहना था कि रजनी को बोलने का मौका नहीं दिया गया. इसी दौरान हंगामे के बीच जया सभापति को उंगली दिखाते हुए वेल से गुजरीं.  

वीडियो: म्याऊं: जया बच्चन के गुस्से को ऐश्वर्या बच्चन और रेखा से क्यों जोड़ा जा रहा?

Advertisement