उसके घर पहुंचने के अगले ही दिन 30 मई को उसकी ममेरी बहन के घर से कुछ लोग उसके घर पहुंचे. वहां उन्होंने कहा कि उसकी बहन ने उसे बुलाया है. महिला को लगा कि घर में कुछ काम होगा, तो वो एक बार फिर से अपनी बहन के घर चली गई.

महिला अस्पताल में भर्ती है. वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
लेकिन वहां पहुंचने के साथ ही महिला को अपनी बहन और उसके घरवालों का एक नया चेहरा देखने को मिला. महिला को बताया गया कि शादी के दौरान उनके घर से सोने की चेन, मांगटीका, नथिया और चांदी की करधनी गायब हो गई है. पहले तो महिला को लगा कि उसे बताने के लिए बुलाया गया है, लेकिन फिर घरवालों ने सीधे तौर पर उस महिला पर ही चोरी का इल्जाम लगा दिया. घरवालों ने कहा कि उन्हें किसी ओझा और तांत्रिक ने बताया है कि घर से गायब हुए गहने उसी के पास हैं. जब महिला ने गहने की जानकारी होने से इन्कार कर दिया, तो उसकी ममेरी बहन और उसके घरवालों ने महिला की पिटाई शुरू कर दी.

घरवालों का आरोप है कि पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट नहीं लिखी थी. बाद में पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
महिला के पास गहने नहीं थे, तो वो नहीं मानी. इसके बाद तो घरवाले हैवानियत पर उतर आए. 31 मई को घरवालों ने उस महिला को नंगा कर दिया और गर्म लोहे से उसके शरीर को कई जगहों पर जला दिया गया. जब घरवालों का इससे भी जी नहीं भरा, तो उन्होंने वही गर्म लोहा महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया, लेकिन गांव का कोई भी आदमी उसे बचाने नहीं आया. जब ताहिरपुर में रहने वाली उसकी बहन को इस हैवानियत का पता चला, तो वो बांकी पहुंची और अपनी बहन को अपने घर लेकर गई. इसके बाद सभी थाने पहुंचे. वहां पुलिस दूसरे पक्ष की शिकायत का भी इंतजार करती रही. जब दूसरे पक्ष ने भी शिकायत नहीं की, तो पुलिस ने मारपीट के आरोप में ताहिरपुर गांव के रहने वाले साहबलाल और उसके बेटे मनोज के अलावा बांकी गांव की रहने वाली पिंकी और सरोजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. एसपी केके चौधरी के मुताबिक पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें:
डेढ़ साल पहले गायब हुआ बच्चा, पड़ोसी की छत पर बक्से में ऐसा मिला कि देखा न जाए
दहेज के लिए प्रेगनेंट बीवी के साथ पति ने जो किया, वो सुनकर रूह कांप जाएगी.
मनाली घूमने आई जापानी महिला के साथ टैक्सी वाले ने जो किया, वो बहुत बुरा है
पड़ताल: क्या CM योगी के 'गुंडों' ने समाजवादी पार्टी का झंडा फहराने वाले ढाई साल के बच्चे को मरवाया?























