The Lallantop

टारगेट करके 4 हिंदुओं को गोली से मारा, साल के पहले दिन जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटना!

हिंदू परिवारों को टारगेट करके गोली चलाई गई!

Advertisement
post-main-image
जम्मू कश्मीर में तीन आतंकी घटनाएं (फोटो-ANI)

साल 2023 की पहली तारीख को जम्मू कश्मीर में तीन जगहों पर आतंकी हमलों की खबर है (Jammu Kashmir Terrorist Attack). रविवार, 1 जनवरी की शाम को आतंकियों ने राजौरी में अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग घायल भी हुए. अगला हमला 1 जनवरी की शाम को ही श्रीनगर के जदीबल इलाके में हुआ. आतंकियों ने CRPF की 28वीं बटालियन के बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया. फिर सोमवार, 2 दिसबंर की सुबह राजौरी में IED ब्लास्ट हुआ जिसमें तीन लोग घायल हो गए. ताज़ा खबरों के मुताबिक, अभी भी पुलिस की कार्रवाई चल रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
राजौरी में क्या हुआ?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, राजौरी के धनगरी इलाके में आतंकवादियों ने कथित तौर पर हिंदू परिवारों पर फायरिंग की. शाम करीब सवा 7 बजे हायर सेकेंड्री स्कूल, डांगरी के पास गोलीबारी हुई. करीब 50 मीटर की दूरी पर अलग-अलग तीन घरों में फायरिंग की गई. कुल मृतकों की संख्या 3 है. 6 लोगों के घायल होने की खबर है. जिसमें से 5 की हालत स्थिर है और एक की गंभीर.

Advertisement

मरने वालों में 23 साल के दीपक कुमार, 45 साल के सतीश कुमार, 56 साल के प्रेम लाल शामिल हैं. एक और मृतक की डीटेल इस खबर के लिखे जाने तक अपेक्षित है. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सोमवार, 2 जनवरी को बंद बुलाया है. सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है. जम्मू जोन के ADGP, मुकेश सिंह के मुताबिक, घटना में दो आतंकवादी शामिल थे. उन्होंने कहा कि दोनों को जल्द ही मार गिराने की कोशिश है. 

अगले दिन ही यानी सोमवार, 2 जनवरी को राजौरी के ऊपरी डांगरी गांव में फिर आतंकी हमला हुआ. वहां IED ब्लास्ट किया गया है. घटना में दो लोग घायल हुए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement

श्रीनगर के जदीबल में क्या हुआ?

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि श्रीनगर के जदीबल के एमके चौक पर सीआरपीएफ के वाहन पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है. घटना में एक नागरिक घायल हुआ है. इलाके को सील कर दिया गया है और तलाशी अभियान भी जारी है.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 12 बजे पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में CRPF के जवान से AK-47 राइफल छीनने का मामला सामने आया था. राइफल छीनने वाले युवक का नाम इरफान बशीर गनी बताया जा रहा है जो कि 25 साल का है. 

कुपवाड़ा में भारी मात्रा में हथियार मिला

कुपवाड़ा पुलिस ने जिले के करनाह इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नशीला पदार्थ बरामद किया है.

SHO करनाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था. तलाशी के दौरान पुलिस ने पांच पिस्टल, 10 पिस्टल मैगजीन, 77 पिस्टल राउंड, एक पिस्टल क्लीनिंग रॉड, एक पिस्टल यूजर मैनुअल गाइड, चार हैंड ग्रेनेड और 9.450 किलोग्राम वजनी हेरोइन जब्त की है.
 

वीडियो: ट्रक में छिपकर कश्‍मीर जा रहे आतंकी ढेर, चेकिंग की तो कर दी थी फायरिंग

Advertisement