The Lallantop

पंचायत 2 के साथ जयपुर पुलिस ने वो काम किया कि प्रधान जी खुद लौकी पहुंचा आएं!

सोशल मीडिया पर मस्त वायरल हो रहे मीम्स, पुलिस ने भी हाथ आजमा लिया

Advertisement
post-main-image
जयपुर पुलिस के ट्विटर पर पंचायत के मीम्स की बौछार (फोटो- ट्विटर)

पंचायत के दूसरे सीजन (Panchayat Season 2) को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं. पिछले सीजन की तरह ये सीजन भी खूब हिट रहा और किसी सुपरहिट शो के मीम्स ना बने ऐसा हो नहीं सकता है. शो के मीम्स अब तक सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं. और जयपुर पुलिस (Jaipur Police) को भी मीम में मज़ा आ रहा है. पिछले दिनों जयपुर पुलिस के ट्विटर अकाउंट से कुछ मीम्स शेयर किए गए हैं. ये मीम्स हैं फेमस वेब सीरीज पंचायत के.

Advertisement

दरअसल लोगों को ट्रैफिक नियम समझाने के लिए जयपुर पुलिस ने नायाब तरीका अपनाया है. मीम्स के जरिए अपनी बात कहने का. जयपुर पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा-

पहले आप ड्रिंक लेते हैं, फिर ड्रिंक ड्रिंक लेता है, फिर ड्रिंक आपको ले जाता है. जिंदा पहुंचना है तो शराब पीकर गाड़ी मत चलाना.

Advertisement

इसके नीचे मीम में लिखा- जब दोस्त कहे कि वो शराब पीकर ठीक से गाड़ी चला सकता है.
इस पर प्रहलाद चा कहते हैं- पागल हो गया है बे. अंड बंड शंड बोल रहा है.

 

Advertisement

सीरीज का वो सीन तो आपको याद ही होगा. जहां पंचायत मंदिर के सामने सीसीटीवी कैमरे लगवाती है. इस पर जब गांव वाला प्राइवेट पार्ट खुजाते हुए जब पूछता है कि क्या उसमें सब रिकॉर्ड होता है तो विकास जवाब देता है कि ये जो आप कर रहे हैं न. ये सब भी रिकॉर्ड हो रहा है.

इस पर ट्वीट करते हुए जयपुर पुलिस ने लिखा- सभी नियमों का पालन करें. भूलिए मत. सब रिकॉर्ड हो रहा है.

 

तीसरे मीम में लोगों को गाड़ी चलाते हुए फोन ना चलाने की सीख दी गई. इसके लिए भी पंचायत का सीन लिया गया. डालिए ट्वीट पर नजर.

 

सोशल मीडिया पर जयपुर पुलिस के ये ट्वीट खूब वायरल हो रहे हैं. उनके इस तरीके की खूब तारीफ हो रही है. यूजर्स भी इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. और बाय चांस अगर आपको मीम्स पूरी तरह से समझने में दिक्कत हो रही है तो उसके लिए आपको वेब सीरीज 'पंचायत सीजन 2' देखना पड़ेगा. दूसरा ऑप्शन नहीं है. अब बैठकर मीम के पीछे का सीन थोड़े न समझाएंगे. लेकिन जयपुर पुलिस को और मज़ा आता है 

देखें वीडियो- राजस्थान में पंचायत के तुगलकी फरमान से परेशान होकर बंदे ने की आत्महत्या

Advertisement