The Lallantop

इटली में कई जगहों पर 'Sala Congressi' क्यूं लिखा होता है?

नदी किनारे सांप है. गाली देना पाप है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
देश में बहुत जगह है. भारत क्षेत्रफल के हिसाब से सातवां सबसे बड़ा देश है. इसलिए यहां कुछ भी लिखकर लटका देने, टांग देने की भतेरी जगह है. बहुत कुछ देखा है अभी तक. फलानी कमजोरी से लेकर न जाने क्या-क्या. हम शायद उन चंद देशों में से एक होंगे जिनके लिए इमारतों के अंदर लिखवाना पड़ता है - "यहां न थूकें." वरना बाकी जगहों पर लोगों को मालूम रहता है. खैर, ट्विटर पर एक तस्वीर दिखी. लिखा था 'Sala Congressi' यानी साला कांग्रेसी. हमसे ऐसी असंसदीय और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने को मना किया जाता है लेकिन अब जब लिखा है तो वो कहना ही पड़ रहा है. सुधिजन माफ़ करें. देखने पर ऐसा लग रहा था कि किसी कमरे की ओर इशारा किया जा रहा है. यानी या तो उस कमरे के मालिक के बारे में बात हो रही है या उस कमरे की. कमरे का मालिक भी हो ही सकता था क्यूंकि हमारे घर के पास एक डी बोस रहते थे जिनकी नेम प्लेट पर न जाने कौन हर दूसरे दिन 'डी' और 'बोस' के बीच में 'के' लिख जाता था. फिर हमने सोचा कि बात की तह तक जाते हैं. मामला है क्या, मालूम करते हैं. इतना मालूम चल गया था कि बोर्ड इटली के एक होटल में लगा हुआ था. सो हमने 'Sala Congressi' को इंग्लिश में ट्रांसलेट किया. जो मालूम चला, अद्भुत था. आप खुद ही देखिये: sala congressi एक बार को तो अपने को ये भी लगा था कि वहां इसे किसी और ही तरीके से बोला जाता होगा लेकिन सुन के मालूम पड़ा कि इसे बोला भी ऐसे ही जाता है कि 'साला कांग्रेसी' ही सुनाई दे. तो इटली में साला कांग्रेसी का मतलब होता है कांफ्रेंस हॉल. वहां अगर कोई आपसे पूछे 'साला कांग्रेसी किधर है' तो किसी कांग्रेसी की तरफ़ इंगित मत कर दीजियेगा. किसी कॉन्फ्रेंस हॉल में पहुंचा दीजियेगा. इतिश्री.

 ये भी पढ़ें:

शेन वॉर्न की बॉल ऑफ़ द सेंचुरी के अलावा 5 गेंदें जो भुलाई नहीं जा सकतीं

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बॉल ऑफ़ दी सेंचुरी: शेन वॉर्न की वो गेंद जिसने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया

वसीम अकरम: जिसे खेलने के लिए स्पेयर पार्ट्स चाहिए थे

Advertisement
Advertisement