The Lallantop

4 दिन के जुड़वां बच्चों का बर्थ सर्टिफिकेट बनवा रहा था पिता, तभी बम गिरा और बच्चों की मौत हो गई

Israel Gaza War: इजरायली सेना की बात मानते हुए परिवार ने अपना घर छोड़ दिया था. और दूसरी जगह शरण ली थी. लेकिन इजरायली हवाई हमले में उनके जुड़वां बच्चों के साथ उनकी सास और पत्नी की भी जान चली गई.

Advertisement
post-main-image
अपने मृत बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के साथ कुमसन. (तस्वीर: AP)

गाजा में एक व्यक्ति अपने नवजात जुड़वां बच्चों के जन्म की रजिस्ट्री के सिलसिले में सरकारी ऑफिस पहुंचा था. लेकिन तभी एक इजरायली एयरस्ट्राइक में उन बच्चों की मौत (Twins Dead in Gaza) हो गई. इस हमले में मोहम्मद अबू अल-कुमसन की पत्नी और उनकी सास के साथ उनके बेटे असर और उनकी बेटी ऐसल की भी मौत हो गई. दोनों बच्चे सिर्फ 4 दिन के थे. कुमसन जब सरकारी ऑफिस में थे तब उनके पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि डेर अल बलाह स्थित उनके घर पर बमबारी हुई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, कुमसन ने कहा है कि उन्हें नहीं पता कि क्या हुआ. उन्हें बताया गया कि उनके घर पर एक गोला गिरा था. हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इजरायल-हमास युद्ध के दौरान 115 नवजात बच्चों की हत्या हुई है. कुमसन पहले जहां रहते थे, इस युद्ध के शुरुआती हफ्तों में उस जगह को खाली करने का आदेश दिया गया था. कुमसन के परिवार ने इस आदेश का पालन किया था. और इजरायली सेना के निर्देशानुसार गाजा पट्टी के मध्य भाग में शरण ली थी.

ये भी पढ़ें: नमाज पढ़ रहे थे शरणार्थी, इजरायल ने गिरा दिया बम, 100 से ज्यादा लोगों की जान ले ली

Advertisement
Newborn Twin Dead in Gaza
मोहम्मद अबू अल-कुमसन. (तस्वीर: AP)

इस युद्ध को लेकर इजरायल का कहना है कि वो अपने नागरिकों को बचाने की कोशिश कर रहा है. इजरायल लोगों की मौत के लिए हमास को दोषी ठहराता आया है. जो आम लोगों के घर में आश्रय लेकर काम कर रहे हैं. लेकिन अधिकारी व्यक्तिगत हमलों पर शायद ही कभी प्रतिक्रिया देते हैं. पिछले कुछ हफ्तों में गाजा के कई आश्रयस्थलों पर हमला हुआ है.

BBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, 10 अगस्त को गाजा शहर में विस्थापित फिलिस्तीनियों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर हमला हुआ था. इस इजरायली एयरस्ट्राइक में 70 से अधिक लोग मारे गए थे. एक इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि ये स्कूल हमास का एक्टिव मिलिट्री सेंटर था. हालांकि, हमास ने इस बात से इनकार किया. 

7 अक्टूबर, 2023 को हमास ने दक्षिणी इजराइल में हमला किया था. और लगभग 1,200 लोगों को मार डाला. जिनमें ज्यादातर आम नागरिक थे, और लगभग 250 लोगों को अगवा कर लिया. इससे युद्ध की शुरुआत हुई थी.

Advertisement

वीडियो: हमास चीफ इस्माइल हानिया की ईरान में हत्या, इजरायल क्या कह रहा है?

Advertisement