The Lallantop

ईरान ने मिसाइल पर लिखा, 'Thank You भारत के लोग', फिर इजरायल पर दाग दिया

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने इस अटैक को अपनी मिलिट्री ऑपरेशन की 83वीं लहर बताया. जो उनके 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' का का एक हिस्सा था. इस ऑपरेशन को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC की ओर से अंजाम दिया गया.

Advertisement
post-main-image
ईरान ने मिसाइलों पर लिखा "Thank You People Of India". (फोटो-@IRANinMumbai)

ईरान ने इजरायल पर ‘थैंक्यू’ लिखी कई मिसाइलें दागी हैं. ये ‘थैंक्यू’ उन देशों और लोगों के लिए है, जिन्होंने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ सैन्य संघर्ष में ईरान का साथ दिया है. 'भारत के लोग' भी इस लिस्ट में शामिल हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सरकारी मीडिया और मुंबई में स्थित ईरानी महावाणिज्य दूतावास ने कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं. इन तस्वीरों और वीडियो में कुछ मिसाइलें नजर आ रही हैं, जिन पर नीले रंग के मार्कर से लिखा है “Thank You People Of India.” कुछ और वीडियो भी हैं, जिसमें ईरानी एयरोस्पेस फोर्स के जवान मिसाइलों पर “Thank You People Of India” लिखते हुए दिख रहे हैं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इन मिसाइलों को ईरान ने इजरायल पर दागा था. भारत के अलावा ईरान ने अपनी मिसाइलों पर पाकिस्तान, जर्मनी और स्पेन का भी नाम लिखकर उन्हें धन्यवाद कहा है. ईरानी महावाणिज्य दूतावास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,

Advertisement

“विशेष रूप से अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जवाबी मिसाइल कार्रवाई की 83वीं लहर के दौरान. ईरान की एयरोस्पेस फोर्स की ओर से स्पेन, पाकिस्तान, भारत और जर्मनी के लोगों का उनके समर्थन और एकजुटता के लिए आभार.”

Iran
मिसाइलों पर लिखा हुआ संदेश.

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने इस अटैक को अपनी मिलिट्री ऑपरेशन की 83वीं लहर बताया, जो उनके 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' का का एक हिस्सा था. इस ऑपरेशन को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC की ओर से अंजाम दिया गया. 

बता दें कि भारत ने वेस्ट एशिया में चल रही जंग को जल्द से जल्द खत्म करने की अपील की है. वहीं 28 फरवरी को जंग शुरू होने के बाद भारत में तमाम लोगों और विशेषकर कश्मीर के लोगों ने ईरान पर हमलों के खिलाफ गुस्सा जताया था. वो लोग ईरान जंग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सामने आए थे. कश्मीर के लोगों ने ईरानी लोगों की मदद के लिए फंड भी इकट्ठा किया था. इस फंड में कैश, सोने-चांदी के जेवर और घरेलू सामान भी दान किए गए थे. कई छोटे बच्चों ने अपने गुल्लक भी दान किए थे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अबू धाबी पर बैलेस्टिक मिसाइल दागी गई, मलबा गिरने से 5 भारतीय और 1 पाकिस्तानी घायल

ईरान ने इसी सपोर्ट के लिए ‘भारत के लोगों’ को धन्यवाद कहा है. शुक्रवार, 27 मार्च भारत में ईरान की एंबेसी ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन भारतीयों बच्चों को ‘धन्यवाद’ कहा, जिन्होंने ईरान की मदद करने के लिए अपनी गुल्लकों को दान में दे दिया. एंबेसी ने X पर लिखा,

भारतीय बच्चों के छोटे मगर प्यार से भरे दिलों की ओर से एक तोहफा. जिन्होंने ईरान के Minab स्कूल में पढ़ने वाले अपने सहपाठियों के लिए यह दान किया. हम आपकी इस दरियादिली को कभी नहीं भूलेंगे. जब एक भारतीय बच्चा अपने नन्हे हाथों से ईरान के बच्चों को तोहफे के तौर पर अपनी गुल्लक भेंट करता है. धन्यवाद, India.”

ईरानी दूतावास का संदेश.
ईरानी दूतावास का संदेश.

 

बता दें कि ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रही जंग में हजारों लोग मारे जा चुके हैं. ईरान ने होर्मुज का रास्ता दुश्मन देशों और उनके सहयोगियों के लिए बंद कर दिया है. इससे पूरी दुनिया में तेल और गैस का संकट बढ़ गया है. 

वीडियो: नेतानगरी: ईरान-इजरायल जंग में अब कहां खड़े ट्रंप? लॉकडाउन पर चिंता, महिला आरक्षण बिल पर उठे सवाल

Advertisement