29 मार्च को आईपीएल 2026 (IPL 2026)का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के गढ़ वानखेड़े स्टेडियम में होगा. दोनों टीमों में कई हार्ड हिटर हैं. इसलिए मैच में छक्कों की बारिश की गारंटी है. मुंबई की पलटन अपने होम ग्राउंड पर केकेआर (KKR) के खिलाफ दबदबा बरकरार रखना चाहेगी. केकेआर के विरुद्ध वानखेड़े में मुंबई इंडियंस का तगड़ा रिकॉर्ड है. इसके अलावा, इस मुकाबले में फैंस की नजर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर होगी. आंकड़ों पर नजर डालें, तो केकेआर हिटमैन की फेवरेट साइड है. इसके बावजूद, उन्हें कोलकाता के कुछ गेंदबाजों से सतर्क रहना होगा.
रोहित की फेवरेट साइड है KKR, लेकिन इन बॉलर से रहना होगा सावधान
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बैटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 29 मार्च को केकेआर (KKR) के खिलाफ अपना दम दिखाएंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) रोहित की फेवरेट साइड है. उन्हें इस टीम के खिलाफ परफॉर्म करना काफी पसंद है.


आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम रोहित शर्मा का फेवरेट ग्राउंड है. इस ग्राउंड से रोहित की बहुत यादें जुड़ी हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित ने वानखेड़े में कई यादगार पारियां खेली हैं. आईपीएल में उन्होंने इस मैदान पर सबसे ज्यादा 2451 रन बनाए हैं. रोहित वानखेड़े में अब तक एक शतक सहित 17 अर्धशतक लगा चुके हैं.
KKR हिटमैन की फेवरेट साइडकोलकाता नाइट राइडर्स रोहित शर्मा की फेवरेट साइड है. उन्हें केकेआर के खिलाफ खेलना और रन बनाना काफी पसंद है. 29 मार्च को अगर हिटमैन का बल्ला चला, तो वह कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन जाएंगे. फिलहाल रोहित उन तीन बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ एक हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं.
वैसे, आईपीएल मे केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर ने नाम है. वॉर्नर ने कोलकाता के विरुद्ध 1093 रन बनाए हैं. इसके बाद. रोहित शर्मा का नंबर आता है. उन्होंने केकेआर के विरुद्ध 1083 रन स्कोर किए हैं. वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 11 रनों की दरकरार है.
सुनील नारायण बड़ा खतराकोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड भले जबरदस्त हो, लेकिन केकेआर के कुछ बॉलर्स से उन्हें सावधान रहने की जरूरत है. टीम के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नारायण उनके लिए सबसे बड़ा खतरा हैं. आईपीएल में रोहित ने सुनील के आगे ज्यादातर स्ट्रगल किया है. आंकड़ों पर नजर डालें, तो रोहित ने सुनील की 134 गेंदों पर 143 रन बनाए हैं, जिनमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल हैं. उनके खिलाफ रोहित का स्ट्राइक रेट सिर्फ 107 का है. आईपीएल में सुनील नारायण ने रोहित को 8 बार आउट किया है.
ये भी पढ़ें: IPL के ओपनिंग मैच में विराट सनराइजर्स के इन बॉलर्स को कर सकते हैं टारगेट
सुनील के बाद, केकेआर के एक और बॉलर रोहित के लिए मुसीबत बन सकते हैं. यह गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैं. आईपीएल में वरुण ने रोहित को खेलने की आजादी नहीं दी है. हिटमैन ने वरुण की 49 गेंदों पर 48 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया है. वरुण के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 98 का है. आईपीएल में में वरुण चक्रवर्ती ने रोहित शर्मा को एक बार पवेलियन की राह दिखाई है.
इसके अलावा, केकेआर के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा को ब्लेसिंग मुजरबानी से भी सावधान रहना होगा. 6 फुट 8 इंच लंबे मुजरबानी अपनी पेस और वैरिएशन के लिए जाने जाते हैं. उनके पास भले आईपीएल में खेलने का अनुभव न हो, लेकिन वह लीग के माहौल से वाकिफ हैं. पिछले सीजन मुजरबानी, लुंगी एनगिडी के टेम्परेरी रिप्लेसमेंट के तौर पर आरसीबी से जुड़े थे. इस सीजन वह पहली बार आईपीएल में खेलेंगे. मुजरबानी इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा को एक बार आउट कर चुके हैं. 6 नवंबर 2022 को उन्होंने रोहित को मेलबर्न में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में आउट किया था.
वानखेड़े में कैसा है KKR का रिकॉर्ड?मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में कोलकाता नाइट राइडर्स का रिकॉर्ड काफी शर्मनाक है. दोनों टीमों के बीच इस ग्राउंड पर 12 मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई ने 10 मैच जीते, जबकि कोलकाता की टीम सिर्फ 2 मुकाबले जीत पाई. केकेआर ने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी बार 3 मई 2024 को मैच जीता था.
वहीं, ओवरऑल आंकड़ों की बात करें, तो कोलकाता की टीम इस मामले में भी पीछे है. आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं. इस बीच मुंबई ने 24 मुकाबलों में जीत दर्ज की. वहीं, केकेआर की टीम केवल 11 मैच जीत पाई.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी


















