The Lallantop

ईरान का बड़ा पलटवार, इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार कर दी

Iran attacked Isarel: ईरान ने इजरायल पर बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. जानकारी के मुताबिक ईरान ने इजरायल पर 30-70 मिसाइलों से हमला किया है.

Advertisement
post-main-image
इजरायल-ईरान के बीच जंग शुरू हो चुकी है (PHOTO-X)

इजरायल-अमेरिका की ओर से संयुक्त हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है. ईरान ने इजरायल पर बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. जानकारी के मुताबिक, ईरान ने इजरायल पर 30-70 मिसाइलों से हमला किया है. इजरायली मीडिया के मुताबिक पूरे इजरायल में सायरन बज रहे हैं. सभी सेलुलर डिवाइसेज को सीधे सुरक्षित जगहों के पास रहने का एडवांस इंस्ट्रक्शन अलर्ट दे दिया गया था. वहीं कुछ समय पहले, इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरान से इजरायल की ओर लॉन्च की गई मिसाइलों की पहचान की थी. IDF के मुताबिक वो इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंसिव सिस्टम काम कर रहे हैं. IDF की होम फ्रंट कमांड ने संबंधित इलाकों में सीधे मोबाइल फोन पर सावधानी के लिए निर्देश भेजे हैं.

Advertisement

इस बीच ईरान ने अमेरिका के मिलिट्री ठिकानों पर हमले शुरु कर दिए हैं. मीडिया आउटलेट ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक जॉर्डन में US एम्बेसी ने सभी कर्मचारियों के लिए शेल्टर-इन-प्लेस ऑर्डर लागू किया और अमेरिकी नागरिकों से भी अगली सूचना तक ऐसा ही करने की सलाह दी. बहरीन में US एम्बेसी ने भी नागरिकों से जगह पर रहने की अपील की, और बहरीन के ऊपर मिसाइलों या ड्रोन से जुड़े खतरों की मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया. बहरीन में अमेरिकी नेवी का बेस है. यहां हमला कर ईरान ने अमेरिका के खिलाफ जंग में अपने इरादे साफ कर दिए हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाना जारी रखा है. उसने कतर, कुवैत और जॉर्डन में कई अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया. जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया उनमें कतर का अल उदैद वायुसेना अड्डा, कुवैत का अल सलेम वायुसेना अड्डा और जॉर्डन का मुवफ्फक अल-साल्टी अड्डा शामिल हैं. एक ईरानी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि अमेरिका के सारे ठिकाने तेहरान की पहुंच में हैं.

Advertisement

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान का कहना है कि उसने खाड़ी के कई देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. साथ ही इजरायल की ओर मिसाइलों की बौछार की. ये सब अमेरिका और इजरायल के ईरानी सैन्य और सरकारी ठिकानों पर हमले शुरू करने के बाद हुआ. 

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) से जुड़ी समाचार एजेंसी ‘नूर न्यूज’ के हवाले से सीएनएन ने बताया कि ईरान ने इजरायल की ओर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. ईरानी सेना (आईआरजीसी) ने कहा कि कतर-कुवैत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात में अल-धाफरा वायुअड्डा और बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक अड्डे को भी निशाना बनाया गया. ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, उत्तरी इराक में स्थित एक अमेरिकी अड्डे को भी निशाना बनाया गया.

संयुक्त अरब अमीरात पर भी कई मिसाइलें दागी गईं जिन्हें रोक दिया गया. यूएई की आधिकारिक समाचार एजेंसी के अनुसार, मिसाइलों का कुछ मलबा एक रिहायशी इलाके में गिरा और एक नागरिक की मौत हो गई.

Advertisement

वीडियो: दुनियादारी: अफगानिस्तान- पाकिस्तान में जंग क्यों छिड़ी? पूरी बात जान लीजिए

Advertisement