The Lallantop

वर्ल्ड कप टीम अनाउंस होने के अगले ही दिन राजस्थान रॉयल्स में सब बदल गया

मगर मैच पंजाब से हार गए.

Advertisement
post-main-image
अंजिक्य रहाणे को दिल के किसी कोने में उम्मीद थी कि वो वर्ल्ड कप टीम में आ सकते हैं.
आईपीएल 2019. 16 अप्रैल को मैच था राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच. इसके ठीक एक दिन पहले यानी 15 अप्रैल को इंडियन क्रिकेट टीम अनाउंस हुई थी जो कि वर्ल्ड कप में खेलने वाली थी. इसके साथ ही इसी रोज़ ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी टीम अनाउंस की थी. इंडिया के लिए जिन दो लोगों के बारे में सबसे ज़्यादा बात हुई वो थे ऋषभ पंत और अम्बाती रायडू. रायडू ने ट्वीट कर के भी टीम में जगह न मिलने पर तंज़ कसा. उधर ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की जगह भी पक्की हुई. दोनों ही अपने ऊपर लगे एक-एक साल के बैन को ख़तम आकर के वापस आ रहे हैं. राजस्थान की टीम में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों में बदलाव दिखाई दिए. सबसे पहला नाम -अजिंक्य रहाणे. वर्ल्ड कप के लिए दबी ज़ुबान में रहाणे का नाम लिया जा रहा था. एक वक़्त पर अजिंक्य रहाणे इंडियन वन-डे टीम का रेगुलर हिस्सा भी रहते थे. लेकिन फिर उनकी फॉर्म में कुछ गिरावट आई और वो प्लेइंग इलेवन से दूर होते गये. रहाणे के लिए आईपीएल एकमात्र मौका था जहां वो अपनी दावेदारी पेश कर सकते थे. आईपीएल सिर्फ़ सेलेक्टर्स के लिए ही नहीं बल्कि एक बहुत बड़ी ऑडियंस के लिए होता है. साल 2019 में व्यूअरशिप के मामले में आईपीएल लगातार सारे रेकॉर्ड्स तोड़ रहा है. पहले हफ़्ते में आईपीएल को 2018 के मुक़ाबले 15% ज़्यादा बड़ी ऑडियंस मिली है. ऐसे में वो राजस्थान की कप्तानी के साथ-साथ ओपनर का रोल भी निभा रहे थे. लेकिन पंजाब के ख़िलाफ़ टूर्नामेंट के दूसरे मैच में, जो कि वर्ल्ड कप की टीम अनाउंस होने के अगले ही दिन खेला जा रहा था, रहाणे ओपनिंग के लिए नहीं आये. उनकी जगह आये राहुल त्रिपाठी. रेगुलर ओपनर जॉस बटलर साथ में थे. रहाणे ने इस मैच में चौथे नंबर पर बैटिंग की और 21 गेंदों में 26 रन बनाये. रहाणे ने इससे पहले इस टूर्नामेंट में कुल 8 मैचों में महज़ एक बार 50 का स्कोर पार किया है. सनराइज़र्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ 29 मार्च को उन्होंने 70 रन बनाये थे. इसके बाद उनका सबसे बड़ा स्कोर मुंबई के ख़िलाफ़ आया जिसमें उन्होंने 37 रन बनाए. rahane cover इसके बाद बारी स्टीव स्मिथ की. स्टीव स्मिथ के लिए ये अहम टूर्नामेंट था. लेकिन डेविड वॉर्नर की तरह वो इसे उतना भुना नहीं पाए. दोनों ही खिलाड़ी बॉल टेम्परिंग मामले में एक-एक साल के बैन की सज़ा काट कर आ रहे हैं. वॉर्नर की बैटिंग का आलम ये है कि वो ऑरेंज कैप लेकर घूम रहे हैं. इस आईपीएल में एक सेंचुरी भी मार चुके हैं. लेकिन स्टीव स्मिथ उनके जैसी शानदार परफॉरमेंस नहीं दे पा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया टीम में उनका नाम आने के अगले ही रोज़ यानी पंजाब के ख़िलाफ़ मैच में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया. स्टीव स्मिथ की परफॉरमेंस कमोबेश अजिंक्य रहाणे जैसी ही रही. उन्होंने भी एक ही मैच में 50 के आगे कदम रखा. केकेआर के ख़िलाफ़ उन्होंने 78 रन बनाए थे. इसके बाद वो तीन दहाई तक ही सीमित रहे. Steve Smith मैच में स्टीव की जगह जिसे लाया गया, उसे ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप टी में चुना ही नहीं गया. एश्टन टर्नर. टर्नर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टीमे के लिए एक अच्छे, सॉलिड बैट्समैन बनके उभरे थे. इंडिया के ख़िलाफ़ मार्च में 84 रन की शानदार इनिंग्स खेली थी और हर कोई उनकी वर्ल्ड कप की सीट पक्की होने के बारे में बात कर रहा था. लेकिन वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के आ जाने से उन्हें टीम में नहीं रखा गया. राजस्थान के लिए अगले ही दिन उनका नाम आया और आईपीएल में उनका डेब्यू हुआ. टर्नर ने हालांकि वो शुरुआत नहीं की जो वो चाहते होंगे. पहली ही बॉल पर मुरगन अश्विन ने उन्हें आउट किया और यहीं उनकी कहानी ख़तम हो गई. Ashton Turner IPL 2019 RR vs KXIP Australia world cup टीम अनाउंस होने के बाद बहुत कुछ बदलेगा. धीरे-धीरे वर्ल्ड कप खेलने वाले सभी देश अपनी-अपनी टीम अनाउंस करेंगे और इस बात का पूरा भरोसा है कि इसका असर आईपीएल के टीम कम्पोज़ीशन पर भी देखने को मिलेगा. ऋषभ पंत और अम्बाती रायडू को टीम में न लिए जाने के बारे में सोशल मीडिया पर हर तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. बांग्लादेश ने 16 अप्रैल को अपनी टीम अनाउंस की. पेस बॉलर तस्कीन अहमद को जगह नहीं मिली और वो पत्रकारों के सामने काफ़ी इमोशनल हुए. आईसीसी ने सभी देशों से अपनी टीम देने की आख़िरी तारीख 25 अप्रैल रखी है. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप इस साल इंग्लैंड में खेला जाएगा. इसकी शुरुआत 30 मई से होगी. 14 जुलाई को लॉर्ड्स में फ़ाइनल खेला जाएगा.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-

Advertisement
Advertisement